Kumbh Upasana Express: नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण हावड़ा और देहरादून के बीच चलने वाली कुंभ एक्सप्रेस और उपासना एक्सप्रेस के परिचालन मार्ग में बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार 16 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित दिनों में शुरू होने वाली सभी यात्राओं के दौरान इन ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन से होकर गुजरने वाले निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा. रूट बदलने के साथ ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है.
Kumbh Upasana Express : हावड़ा से देहरादून जाने वाली ट्रेनों का बदला रूट
13037 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस और 13035 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस की 16 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच निर्धारित दिनों में शुरू होने वाली सभी यात्राएं उत्तराठिया-लखनऊ-आलम नगर के बजाय उत्तराठिया-ट्रांसपोर्ट नगर-आलम नगर रूट से संचालित की जाएंगी.
इन दोनों ट्रेनों का उत्तराठिया और आलम नगर स्टेशनों पर ठहराव होगा.
18 सितंबर को बदले रूट से चलेगी उपासना एक्सप्रेस, बर्धमान में होगा ठहराव
देहरादून से हावड़ा आने वाली ट्रेनें भी डायवर्ट
इसी तरह 13038 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस और 13036 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस की 16 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच निर्धारित दिनों में शुरू होने वाली सभी यात्राओं का मार्ग भी बदला गया है.
ये ट्रेनें आलम नगर-लखनऊ-उत्तराठिया के बजाय आलम नगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उत्तराठिया रूट से चलेंगी. इन दोनों ट्रेनों का आलम नगर और उत्तराठिया स्टेशनों पर ठहराव होगा.
12 अक्टूबर तक लागू रहेगा बदलाव
रेलवे के मुताबिक लखनऊ स्टेशन पर विकास कार्यों को देखते हुए यह परिचालन बदलाव 16 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 के बीच निर्धारित दिनों में शुरू होने वाली यात्राओं पर लागू रहेगा. यात्रियों को इस अवधि में यात्रा से पहले ट्रेन के बदले हुए मार्ग और ठहराव की जानकारी ध्यान में रखने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें-



