Barrackpore Railway : पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैरकपुर स्टेशन के लिए बड़ी राहत दी है. 23 सितंबर 2026 से प्रायोगिक आधार पर 13187/13188 सियालदह–रामपुरहाट–सियालदह मां तारा एक्सप्रेस का बैरकपुर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव शुरू किया जाएगा. इससे बैरकपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को रामपुरहाट के लिए सीधे रेल संपर्क का लाभ मिलेगा.
ट्रेन सुरक्षा मजबूत करने की तैयारी तेज, पूर्व रेलवे में कवच-सिग्नलिंग समेत कई कामों की समीक्षा
23 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था
पूर्व रेलवे के अनुसार, अतिरिक्त ठहराव फिलहाल प्रायोगिक आधार पर दिया जा रहा है. इस फैसले का उद्देश्य बैरकपुर क्षेत्र के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध कराना है.
बैरकपुर स्टेशन पर समय
| ट्रेन | आगमन | प्रस्थान |
|---|---|---|
| 13187 सियालदह–रामपुरहाट मां तारा एक्सप्रेस | 07:41 बजे | 07:42 बजे |
| 13188 रामपुरहाट–सियालदह मां तारा एक्सप्रेस | 17:53 बजे | 17:54 बजे |
कुंभ-उपासना एक्सप्रेस अब इस रास्ते से चलेंगी, लखनऊ में विकास कार्य से बदला रूट
रामपुरहाट जाने वाले यात्रियों को होगा फायदा
बैरकपुर स्टेशन पर इस नए ठहराव से यात्रियों को प्रसिद्ध मां तारा मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण गंतव्य रामपुरहाट तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. पूर्व रेलवे का मानना है कि इस सुविधा से बैरकपुर और आसपास के इलाकों से यात्रा करने वाले लोगों की आवाजाही पहले से अधिक आसान होगी.
इसे भी पढ़ें-



