विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में NH-107 पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौत

Bihar Road Accident : एनएच-107 पर चैनपुरा के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Bihar Road Accident : सहरसा–पूर्णिया एनएच-107 पर मधेपुरा और पूर्णिया जिला सीमा के पास चैनपुरा गांव के समीप मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हुई, जिसके कारण यह हादसा हुआ. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, मौके पर ही दोनों की मौत

जानकारी के मुताबिक ट्रक (रजिस्ट्रेशन नंबर NL 01AB 6220) सड़क पर आंशिक रूप से खड़ा था और पूर्णिया की ओर जाने की स्थिति में था. इसी दौरान मुरलीगंज से जानकीनगर की ओर जा रही हीरो होंडा स्प्लेंडर बाइक (BR 11AR 1913) पीछे से ट्रक में जोरदार टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी.

मृतकों की पहचान, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मृतकों की पहचान मुरलीगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर 10 निवासी मनोज राम के पुत्र सुधीर कुमार राम और विक्की राम के रूप में हुई है. विक्की राम, मधेपुरा जिले के नारायणपट्टी मुरहो निवासी सचेन्द्र राम के पुत्र बताए गए हैं और दोनों रिश्तेदार थे. परिजनों के अनुसार, सुधीर कुमार अपने ससुराल जानकीनगर थाना क्षेत्र के मधुबन गांव किसी जरूरी काम से जा रहा था. बताया गया कि घर में उसकी छोटी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को गहरे मातम में बदल दिया.

परिजन सदमे में, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं और जानकीनगर थाना पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया भी की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें