विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े फायरिंग में महिला गंभीर, केस वापस लेने की धमकी के बीच हमला

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी है, जहां ई-रिक्शा में सवार एक महिला को निशाना बनाया गया. हमलावरों ने पहले धमकी दी और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बीच सड़क हुई गोलीबारी ने इलाके में दहशत फैला दी. बाइक सवार हमलावरों ने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें बैठी 26 वर्षीय महिला को निशाना बनाया और फायरिंग कर फरार हो गए. घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

रास्ते में रोका टोटो, पास से चलाई गोली

जानकारी के मुताबिक, मेडिकल ओवरब्रिज से बखरी की ओर जा रही ई-रिक्शा को हमलावरों ने बीच रास्ते में रोक लिया. इसके बाद एक बदमाश वाहन के अंदर घुसा और महिला पर करीब से गोली चला दी. हमले में महिला के हाथ, पेट और फेफड़े में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.

धमकी देकर किया हमला

घटना के दौरान हमलावर ने महिला को पहले धमकाया और कहा कि अगर दर्ज केस वापस नहीं लिया गया तो अंजाम और बुरा होगा. इसके बाद फायरिंग की गई. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

पुराने संबंध से जुड़ा मामला

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना के पीछे व्यक्तिगत विवाद और पुराना संबंध कारण हो सकता है. बताया जा रहा है कि महिला का एक युवक से लंबे समय से संपर्क था और इसी दौरान पैसों का लेनदेन भी हुआ था. बाद में विवाद बढ़ने पर मामला थाने तक पहुंच गया था.

पहले भी मिल रही थी धमकी

परिजनों के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद से ही महिला को लगातार दबाव और धमकियां मिल रही थीं. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हमला उसी विवाद से जुड़ा है या नहीं.

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

इसे भी पढ़ें-जमुई में जुए के अड्डे पर छापा, 2 शिक्षक समेत चार गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला

इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल

इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका

इसे भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें