विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में ‘आग उगलता आसमान’, 43°C पार पारा, लू का हमला—अगले 48 घंटे और झुलसाएंगे!

Bihar Weather Update : मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 और 26 अप्रैल को राज्य के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

Bihar Weather Update : बिहार में मौसम का रुख फिलहाल बेहद गर्म और शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक पटना समेत पूरे राज्य में गर्मी का असर जारी रहेगा और तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक इजाफे की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को और अधिक गर्मी झेलनी पड़ सकती है.

कई जिलों में लू जैसी स्थिति, तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

राजधानी पटना में हवा की रफ्तार 52 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिली. वहीं पूर्वी चंपारण के मोतिहारी, बक्सर और शेखपुरा जैसे इलाकों में उष्ण लहर की स्थिति बनी रही. इन क्षेत्रों में दिनभर तपिश का असर साफ महसूस किया गया.

प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 41.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि डेहरी में सबसे अधिक 43.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. इसके अलावा अरवल, कटिहार, राजगीर और सिवान के जीरादेई में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई, हालांकि कुछ जिलों में मामूली गिरावट भी दर्ज हुई.

सुबह से ही चढ़ रहा पारा, दोपहर में हालात और गंभीर

गुरुवार सुबह नौ बजे तक भागलपुर, गया, अररिया और औरंगाबाद समेत कई जगहों पर तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास था. लेकिन इसके बाद तेजी से बढ़ते हुए दोपहर 11 बजे तक 35 डिग्री और दोपहर 2 बजे तक 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. शाम छह बजे तक भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना रहा, जिससे दिनभर गर्मी का असर कायम रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सूर्य की तीव्रता बढ़ने और वातावरण में नमी की कमी के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सुबह की ठंडी हवा का असर घटने और पछुआ हवा के प्रभाव बढ़ने से यह स्थिति बनी हुई है. जब हवा में नमी अधिक होती है तो तापमान सामान्य रहता है, लेकिन फिलहाल शुष्क वातावरण के कारण गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है.

कई शहरों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

पटना सहित डेहरी, कैमूर, गया, शेखपुरा, सिवान के जीरादेई और छपरा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिससे ‘हॉट डे’ जैसी स्थिति बनी रही. कैमूर में 42.7 डिग्री, शेखपुरा में 41.6 डिग्री, जीरादेई में 40.9 डिग्री और छपरा में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

पश्चिमी विक्षोभ से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 25 अप्रैल से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 और 26 अप्रैल को राज्य के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में आग बरसा रहा सूरज, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, कई जिलों में आंधी-बारिश का खतरा

इसे भी पढ़ें-देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश-बिजली का अलर्ट

इसे भी पढ़ें-बढ़ती गर्मी के बीच 50°C तक पहुंचेगा पारा; ग्लोबल हॉट सिटीज लिस्ट में इंडिया के 20 सिटी शामिल

इसे भी पढ़ें-बिहार में बढ़ी गर्मी की मार, अप्रैल में ही जून जैसे हालात, IMD का अलर्ट जारी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
65%
4.2m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
44 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें