🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,705.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,575.99 💵 USD / INR : ₹ 95.94 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,705.63 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,575.99 💵 USD / INR : ₹ 95.94 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद में फिर धरती ने दिया धोखा, टंडाबाड़ी बस्ती में तीसरी बार भू-धंसान, 20 घर क्षतिग्रस्त

Dhanbad News: धनबाद के टंडाबाड़ी बस्ती में एक बार फिर जमीन धंसने की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. प्रशासन और बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है और राहत कार्य जारी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के टंडाबाड़ी बस्ती में एक बार फिर जमीन धंसने की गंभीर घटना सामने आई है, जिससे कई घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे. प्रशासन और बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही है और राहत कार्य जारी है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले के बीसीसीएल गोविंदपुर एरिया-3 के सोनारडीह स्थित टंडाबाड़ी बस्ती में एक बार फिर गंभीर भू-धंसान की घटना हुई है. देर रात अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन करीब 15 फीट तक नीचे धंस गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस घटना में लगभग 20 मकान बुरी तरह प्रभावित हो गए हैं और कई घरों के भीतर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं.

अचानक हुई घटना से दहशत, लोग घर छोड़कर भागे

स्थानीय लोगों के अनुसार रात के समय अचानक तेज आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में जमीन धंसने लगी. इससे आसपास के घरों में रह रहे लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए बाहर निकल आए. कुछ ही मिनटों में पूरा इलाका अफरा-तफरी की स्थिति में पहुंच गया.

धंसान के कारण एक घर के भीतर खड़ी मोटरसाइकिल और एक कार जमीन के अंदर चली गई. कई मकानों में दरारें पड़ गईं और कुछ हिस्से पूरी तरह धंस गए.

कई लोग फंसे, रेस्क्यू कर निकाला गया

घटना के दौरान कुछ लोग अपने घरों के अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया. इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना मिली है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों ने NH-32 को जाम कर विरोध जताया.

प्रशासन और बीसीसीएल की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बाघमारा विधायक, एरिया-3 के जीएम, सुरक्षा अधिकारी, एसडीपीओ और सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की. हालांकि रात और अंधेरे के कारण तत्काल बड़े स्तर पर राहत कार्य शुरू नहीं हो सका.

पहले भी दरक चुकी है यह बस्ती

टंडाबाड़ी बस्ती पहले भी भू-धंसान की चपेट में आ चुकी है. 31 मार्च को यहां तीन मकान धंस गए थे, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद 22 अप्रैल को भी कई घरों में दरारें आई थीं और कुछ मकान क्षतिग्रस्त हुए थे. लेकिन इस बार की घटना को अब तक की सबसे व्यापक और गंभीर धंसान माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-धनबाद में अपराधियों का तांडव, मेयर के करीबी शुभम यादव को मारी गोली

इसे भी पढ़ें-कोरोना के बाद लंबी जंग, 5 साल में एयरलिफ्ट होकर रांची लौटे पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो

इसे भी पढ़ें-झारखंड में वर्षों का इंतजार खत्म; चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें