वायरल वीडियो

हजारीबाग में खौफनाक सड़क हादसा, एक झटके में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Bihar Road Accident: यह दर्दनाक सड़क हादसा झारखंड के हजारीबाग में हुआ जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. सभी मृतक बिहार के गया जिले के रहने वाले थे और शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Bihar Road Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार के छह लोगों की जान ले ली. सभी मृतक बिहार के गया जिले के रहने वाले थे और आमस थाना क्षेत्र के साव कला पंचायत के तेतरिया गांव से जुड़े थे. जानकारी के अनुसार पूरा परिवार धनबाद में रहकर शिव कुमार मांझी की नौकरी के कारण वहीं जीवन यापन कर रहा था और एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव की ओर लौट रहा था. इसी दौरान चौपारन थाना क्षेत्र के दनुआ जंगल के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

दनुआ जंगल के पास हुआ दर्दनाक हादसा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसा हजारीबाग जिले के चौपारन थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ जंगल के पास हुआ. तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से मातम

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शिव कुमार मांझी उम्र 43 वर्ष, उनकी पत्नी रूबी कुमारी उम्र 35 वर्ष, बेटियां सोनी 12 वर्ष और सुहानी 10 वर्ष, ससुर कृत मांझी उम्र 60 वर्ष और कृत मांझी के पोते प्रेम कुमार 10 वर्ष के रूप में हुई है. सभी एक ही परिवार से थे जिससे पूरे इलाके में गहरा शोक फैल गया है.

धनबाद में रहता था परिवार, शादी में जा रहा था गांव

जानकारी के अनुसार शिव कुमार मांझी मूल रूप से गया जिले के रहने वाले थे लेकिन नौकरी के कारण पूरा परिवार धनबाद में रहता था. वे झरिया कोलवरी में कार्यरत थे. परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गांव स्थित अपनी फुआ के घर जा रहा था लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

पैक्स अध्यक्ष ने दी घटना की जानकारी

साव कला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उदय यादव ने बताया कि परिवार कार से घर लौट रहा था तभी दनुआ जंगल के पास हादसा हो गया. उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध है.

इसे भी पढ़ें-राजधानी पटना से बड़ी खबर, हवलदार ने उठाया बड़ा कदम; रात में गूंज उठी चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें-पटना परीक्षा केंद्र पर बड़ा खुलासा, BPSC एग्जाम में आंसर की खेल; अभ्यर्थी और महिला सुपरवाइजर अरेस्ट

इसे भी पढ़ें-पंचायत चुनाव 2026 : हाजीपुर में चुनावी खाका तैयार, डेटा से तय होगा आरक्षण—पूरी प्रक्रिया होगी हाईटेक

इसे भी पढ़ें-सत्ता की ‘अग्निपरीक्षा’ आज, सम्राट सरकार का विश्वास मत—संख्या बल भारी, विपक्ष तैयार हमले को

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
32 ° C
32 °
32 °
55 %
6.2kmh
20 %
रवि
42 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
39 °
गुरु
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें