वायरल वीडियो

वैशाली में STF की बड़ी कार्रवाई, 7 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, 166 ग्राम ड्रग्स बरामद

Bihar Crime News : वैशाली में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 166 ग्राम ड्रग्स बरामद हुई है. यह गिरोह कई जिलों में सप्लाई करता था और असम से नशे की खेप लाता था. पुलिस जांच जारी है.

Bihar Crime News : वैशाली जिले के सदर क्षेत्र में बिहार एसटीएफ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 166 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 33.20 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

बिदुपुर के रहने वाले हैं सभी आरोपी

पकड़े गये सभी आरोपी वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवीन कुमार, प्रकाश कुमार, आंशु कुमार, सचिन कुमार, राहुल कुमार, शिवम कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार इनके नेटवर्क का विस्तार कई जिलों तक फैला हुआ था.

पटना सहित कई जिलों में होती थी सप्लाई

पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि यह गिरोह बिहार के कई जिलों में हेरोइन की सप्लाई करता था, जिसमें पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और बेतिया शामिल हैं. यह गैंग असम के सिलचर से हेरोइन की खेप लाकर बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करता था.

नेटवर्क की जांच में जुटी STF

तस्करों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए गये हैं, जिन्हें जांच के लिए खंगाला जा रहा है. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क बिहार के अलावा असम सहित कई राज्यों में फैला हुआ है. पुलिस ने इस मामले में चार अन्य संदिग्धों की पहचान की है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. सभी गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए वैशाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में कौन संभालेगा गृह विभाग? समझिए नया पावर फॉर्मूला

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
34 ° C
34 °
34 °
55 %
2.1kmh
2 %
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
35 °
Fri
36 °
Sat
37 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here