🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, महिला गंभीर रूप से घायल, डुमरिया रेफर

Bihar Crime News :पति द्वारा पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना मैगरा थाना क्षेत्र के हरिओबारां गांव में सामने आई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को पहले मैगरा एपीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डुमरिया रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News :पति द्वारा पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने की घटना मैगरा थाना क्षेत्र के हरिओबारां गांव में सामने आई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को पहले मैगरा एपीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे डुमरिया रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime News : गयाजी जिले में मैगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के हरिओबारां गांव में मंगलवार को एक गंभीर घरेलू हिंसा का मामला सामने आया, जहां पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घायल महिला की पहचान हरिओबारां गांव निवासी सोनू भारती की पत्नी हेमंती देवी (40 वर्ष) के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मैगरा ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डुमरिया रेफर कर दिया.

पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

घायल हेमंती देवी ने बताया कि उसका पति सोनू भारती रांची में पेंटर का काम करता है और वह सुबह ही घर लौटा था. आरोप है कि वह शराब के नशे में था और घर आते ही गाली-गलौज करने लगा. इसके बाद उसने हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया. बचाव के दौरान उसके बाएं हाथ में गंभीर चोट लग गयी और हाथ कट गया, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं.

इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में जीएनएम प्रियंका कुमारी और एएनएम गीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल महिला का इलाज डुमरिया में चल रहा है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-खगड़िया में बांस लदे ठेले से टकराई बाइक, युवक की मौत, 2 गंभीर

इसे भी पढ़ें-बिहार में कौन संभालेगा गृह विभाग? समझिए नया पावर फॉर्मूला

इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव

इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
49%
1.5m/s
100%
बुध
34 °
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें