इस खबर में क्या है?
China flight: चीन में एक गंभीर विमान हादसा टलने का मामला सामने आया है. चेंगदू से शंघाई जा रही चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की फ्लाइट लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय जेट ब्रिज से टकरा गई. एयरलाइन ने घटना पर खेद जताते हुए बताया कि शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी इसकी वजह मानी जा रही है.
लैंडिंग के बाद हुई गड़बड़ी, क्रू ने संभाली स्थिति
एयरलाइन के मुताबिक, विमान के उतरने के बाद तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके चलते टैक्सीइंग के दौरान जेट ब्रिज से आंशिक टक्कर हो गई. हालांकि क्रू मेंबर्स ने तुरंत हालात को नियंत्रित किया और किसी बड़े नुकसान को टाल दिया. विमान में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
🇨🇳 A China Eastern A350 just hit a jet bridge at one of China’s busiest airports
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) May 2, 2026
Flight MU5406 had just landed in Shanghai Hongqiao, everything was normal until the final step.
This is supposed to be the safest, most routine part of any flight. pic.twitter.com/O5S7qDorzD
वीडियो वायरल, विंग टकराने का दावा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शंघाई होंगकियाओ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई इस घटना में विमान का एक पंख जेट ब्रिज से टकराता दिख रहा है, जिससे ढांचे को कुछ नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है.
कारणों की जांच जारी
एयरलाइन और संबंधित अधिकारी इस तकनीकी गड़बड़ी के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटे हैं. शुरुआती जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें-होर्मुज में अमेरिकी युद्धपोतों पर खाने की कमी के दावे, रक्षा सचिव ने दी सफाई
इसे भी पढ़ें-होर्मुज स्ट्रेट में गूंजीं गोलियां, दो जहाजों को बनाया निशाना, भारत ने जताया कड़ा विरोध
इसे भी पढ़ें-ईरान को ट्रंप की सीधी धमकी: होर्मुज खोलो, वरना कार्रवाई तय
इसे भी पढ़ें-शांति बातचीत के बीच ट्रंप का बड़ा बयान—होर्मुज खुलवाएंगे, ईरान हार की ओर
इसे भी पढ़ें-चांद की परिक्रमा कर लौटा मिशन, समुद्र में उतरा स्पेसक्राफ्ट; देखें Video

