विज्ञापन

वायरल वीडियो

Dhanbad News: 148 वाहन मालिकों को नोटिस, 10 दिन में जमा करें बकाया राशि

Dhanbad News :धनबाद परिवहन विभाग ने बकाया कर वसूली को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है. 148 वाहन मालिकों को 10 दिनों के भीतर भुगतान करने का नोटिस भेजा गया है. विभाग के अनुसार कुल बकाया राशि करीब 1.15 करोड़ रुपये है.

विज्ञापन

Dhanbad News : धनबाद जिला परिवहन कार्यालय ने बकाया राजस्व वसूली को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. विभाग ने 148 वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करते हुए तय समय के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया है.

परिवहन विभाग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2008-09 से जुड़े मामलों की जांच के दौरान कई व्यावसायिक वाहनों में राजस्व नुकसान का मामला सामने आया था. अंकेक्षण टीम की रिपोर्ट के बाद संबंधित वाहन मालिकों से बकाया वसूली की प्रक्रिया शुरू की गई है.

10 दिनों के भीतर जमा करनी होगी राशि

विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सूची में शामिल सभी वाहन मालिकों को 10 दिनों के अंदर बकाया कर जमा करना होगा. अगर तय समय तक भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित वाहन स्वामियों पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 और झारखंड मोटर वाहन कराधान अधिनियम 2001 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ट्रक और बस मालिकों पर सबसे ज्यादा बकाया

परिवहन विभाग द्वारा जारी सूची में कुल 148 वाहन शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा 138 ट्रक हैं. इसके अलावा 6 मिनी बस और 4 बसों को भी नोटिस भेजा गया है.

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इन वाहनों पर कुल बकाया राशि करीब 1.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

कई वाहनों पर लाखों की देनदारी

सूची में शामिल कई वाहनों पर भारी बकाया दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार, एक बस पर सबसे अधिक 1.85 लाख रुपये से ज्यादा की राशि बकाया है. वहीं कई ट्रकों पर 80 हजार रुपये से लेकर 1.30 लाख रुपये तक का कर बाकी बताया गया है.

परिवहन विभाग की सूची में झारखंड के अलावा बिहार में निबंधित वाहन भी शामिल हैं.

विभाग ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से बकाया कर जमा नहीं होने के कारण यह कार्रवाई की जा रही है. विभाग अब राजस्व वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है.

वाहन मालिकों से जल्द से जल्द भुगतान करने की अपील की गई है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें-धनबाद-बोकारो मार्ग खोलने की मांग पर सड़क पर उतरे विधायक राज सिन्हा, 24 घंटे का उपवास शुरू

इसे भी पढ़ें-धनबाद में अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा, संयुक्त कार्रवाई में ट्रक-हाइवा जब्त

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
moderate rain
39 ° C
39 °
39 °
31%
1.9m/s
0%
रवि
39 °
सोम
42 °
मंगल
38 °
बुध
29 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें