🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,044.31 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,454.61 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 73,895.74 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 23,140.50 (0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Hazaribagh Accident: दनुआ घाटी में कई वाहनों की टक्कर से मचा हड़कंप, कई लोग घायल

Hazaribagh Accident: हजारीबाग की दनुआ घाटी में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन

Hazaribagh Accident: हजारीबाग की दनुआ घाटी में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हुआ. कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई. घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है.

विज्ञापन

Hazaribagh Accident: हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित दनुआ घाटी में रविवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. बिहार की ओर जा रहे कई वाहन आपस में भिड़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि एक वाहन सड़क किनारे पलट गया, जबकि कई गाड़ियों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना रात करीब 9:45 बजे की बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद घाटी क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तेज गति और घाटी में वाहनों की अधिक आवाजाही की वजह से यह दुर्घटना हुई. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े.

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पंकज कुमार और चेकपोस्ट प्रभारी नितिन कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सामुदायिक अस्पताल चौपारण भेजा गया.

बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.

देर रात तक चलता रहा राहत कार्य

दुर्घटना के बाद पुलिस काफी देर तक मौके पर मौजूद रही. क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने का काम किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका.

स्थानीय लोगों के अनुसार, दनुआ घाटी में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे यात्रियों में डर का माहौल बना रहता है. लोगों ने प्रशासन से घाटी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है.

कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान यह आशंका भी जताई गई कि कुछ लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के नीचे फंसे हो सकते हैं. इसी को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोग देर रात तक जांच और राहत कार्य में जुटे रहे.

खबर लिखे जाने तक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही थी और घटनास्थल पर राहत अभियान जारी था.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में पीडीएस डीलरों पर बढ़ा आर्थिक संकट, 50 करोड़ से ज्यादा कमीशन भुगतान अटका

इसे भी पढ़ें-झारखंड में मलेरिया का विस्फोट, 42 हजार पार केस; 5 जिले बने हॉटस्पॉट

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
scattered clouds
32.2 ° C
32.2 °
32.2 °
65%
2.7m/s
33%
रवि
32 °
सोम
32 °
मंगल
32 °
बुध
32 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें