विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: कचरा प्रबंधन सुधार की मांग पर 21 दिन बाद समाप्त हुआ अनशन

Bhagalpur News : भागलपुर के लाजपत पार्क में स्वच्छ भागलपुर की मांग को लेकर चल रहा छात्र आलोक राज का 21 दिवसीय अनशन समाप्त हो गया.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के लाजपत पार्क में चल रहा छात्र आलोक राज का लंबा अनशन आखिरकार समाप्त हो गया. शहर को स्वच्छ और कचरा-मुक्त बनाने की मांग को लेकर यह आंदोलन लगातार 21 दिनों से जारी था.

अनशन की शुरुआत 8 मई को हुई थी, जिसमें मुख्य मांग भागलपुर शहर में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को सुधारना और सेकेंडरी डंपिंग की समस्या को खत्म करना था. आंदोलनकारियों का कहना था कि शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मंगलवार को विधायक रोहित पांडेय अनशन स्थल पर पहुंचे और छात्र की मांगों को उचित बताया. उन्होंने नगर निगम से जल्द ठोस कदम उठाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद आलोक राज ने अपना अनशन समाप्त कर दिया.

आलोक राज ने कहा कि यह आंदोलन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि युवाओं की जागरूकता और शहर के बेहतर भविष्य की आवाज है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

इस मौके पर कमल जायसवाल, शिखा सहित कई लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को गोली मारकर अपराधी फरार

इसे भी पढ़ें-कोयला ढुलाई के साथ विकास भी दौड़ेगा, पीरपैंती में पावर प्लांट के लिए बनेगा 5KM रेल-सड़क कॉरिडोर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
50%
3.6m/s
1%
रवि
34 °
सोम
40 °
मंगल
42 °
बुध
30 °
गुरु
37 °

अन्य खबरें