🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,936.87 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,578.93 💵 USD / INR : ₹ 95.32 📈 Sensex : 77,966.35 (-0.24%) 📊 Nifty 50 : 24,435.95 (-0.15%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

[live_label]
[live_label]

भागलपुर के नवगछिया में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को गोली मारकर अपराधी फरार

Bhagalpur News :नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. 14 नंबर रोड स्थित गरैया इलाके में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घायल युवक को गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News :नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. 14 नंबर रोड स्थित गरैया इलाके में एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. घायल युवक को गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नवगछिया पुलिस जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. 14 नंबर रोड स्थित गरैया इलाके में एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

घायल युवक की पहचान इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के छोटी परबत्ता निवासी अखिलेश मंडल के पुत्र सौरव कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह किसी काम से सड़क पर मौजूद था, तभी यह घटना हुई.

घटना के बाद अस्पताल में मचा हड़कंप

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सौरव कुमार को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया.

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है. सूचना मिलते ही परवत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

फिलहाल घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है.

इसे भी पढ़ें-कोयला ढुलाई के साथ विकास भी दौड़ेगा, पीरपैंती में पावर प्लांट के लिए बनेगा 5KM रेल-सड़क कॉरिडोर

इसे भी पढ़ें-सुल्तानगंज में गंगा में डूबे 2 युवकों के शव मिले, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
89%
1m/s
100%
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
35 °
सोम
27 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

Connect with

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें