विज्ञापन

वायरल वीडियो

Purnia : NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

Purnia News: NEET पेपर लीक मामले को लेकर युवा राजद ने सरकार पर निशाना साधा है. प्रदेश महासचिव डॉ. अंकित यादव ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि छात्र और अभिभावक लगातार परीक्षा गड़बड़ियों से परेशान हैं.

विज्ञापन

Purnia News: नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले को लेकर युवा राजद ने केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. अंकित यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी की खबरों ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की उम्मीदों को झटका दिया है.

शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

डॉ. अंकित यादव ने बयान जारी कर कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाएं सामने आना बेहद चिंताजनक है. उनके मुताबिक, इससे साफ जाहिर होता है कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर गंभीर कमी है.

उन्होंने आरोप लगाया कि मेहनत करने वाले छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, जबकि पेपर लीक करने वाले गिरोह और भ्रष्ट तंत्र छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.

गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों का जिक्र

युवा राजद नेता ने कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जो अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना करते हैं. कई अभिभावक कर्ज लेकर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और उम्मीदों पर असर डालती हैं.

छात्रों की आवाज उठाने का दावा

उन्होंने कहा कि युवा राजद छात्रों के हितों और उनके भविष्य को लेकर लगातार आवाज उठाता रहेगा. पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग करती रहेगी.

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, टेंट व्यवसायी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें