🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कौन संभालेगा केरल की कमान? मुख्यमंत्री नाम पर कांग्रेस में चर्चा पूरी; कल एलान की उम्मीद

Kerala New Chief Minister: केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला अंतिम चरण में पहुंच चुका है. कांग्रेस आलाकमान जल्द नाम की घोषणा कर सकता है. UDF की जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है.

विज्ञापन

Kerala New Chief Minister: केरल में नए मुख्यमंत्री को लेकर फैसला अंतिम चरण में पहुंच चुका है. कांग्रेस आलाकमान जल्द नाम की घोषणा कर सकता है. UDF की जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है.

विज्ञापन

Kerala New Chief Minister: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की बड़ी जीत के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अंतिम दौर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (13 मई) को इस मुद्दे पर अहम बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. पार्टी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा गुरुवार को की जा सकती है.

खरगे और राहुल गांधी के बीच हुई अहम बैठक

दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान केरल में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद के संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा की गई.

जयराम रमेश का बयान

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया को जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक दल पहले ही मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पार्टी नेतृत्व को दे चुका है. उन्होंने कहा कि आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और अब अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द की जाएगी.

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन नाम

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख नामों पर विचार चल रहा है. इनमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला शामिल हैं. पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अंतिम नाम तय करेगा.

विधायक दल पहले ही दे चुका है अधिकार

7 मई को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पूरी तरह पार्टी आलाकमान को सौंप दिया गया था. इसके बाद से ही दिल्ली में लगातार इस विषय पर मंथन जारी है.

UDF की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी

हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. इस प्रचंड बहुमत के बाद राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है और अब सभी की नजर मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने दिया संकेत, LPG पर भी कही अहम बात

इसे भी पढ़ें-सरदार गौरव रत्न सम्मान मिलने के बाद PM मोदी की अपील, बोले- अभी टाल दें सोना खरीदना

इसे भी पढ़ें-युद्ध के असर से बचने के लिए संयम बरतें, 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें