इस खबर में क्या है?
Kerala New Chief Minister: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) की बड़ी जीत के बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही अंतिम दौर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार (13 मई) को इस मुद्दे पर अहम बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की. पार्टी की ओर से संकेत दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा गुरुवार को की जा सकती है.
#WATCH | Delhi: Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "As authorised by the members of the CLP in Kerala, the high command of Congress has completed all discussions. The decision on who the next CM of Kerala will be announced tomorrow." pic.twitter.com/A5PmNOn9dD
— ANI (@ANI) May 13, 2026
खरगे और राहुल गांधी के बीच हुई अहम बैठक
दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग स्थित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब आधे घंटे से अधिक समय तक विचार-विमर्श हुआ. इस दौरान केरल में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद के संभावित नामों पर विस्तार से चर्चा की गई.
जयराम रमेश का बयान
बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया को जानकारी दी कि कांग्रेस विधायक दल पहले ही मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पार्टी नेतृत्व को दे चुका है. उन्होंने कहा कि आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं और अब अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द की जाएगी.
मुख्यमंत्री पद की दौड़ में तीन नाम
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए तीन प्रमुख नामों पर विचार चल रहा है. इनमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला शामिल हैं. पार्टी नेतृत्व सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अंतिम नाम तय करेगा.
विधायक दल पहले ही दे चुका है अधिकार
7 मई को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार पूरी तरह पार्टी आलाकमान को सौंप दिया गया था. इसके बाद से ही दिल्ली में लगातार इस विषय पर मंथन जारी है.
UDF की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की तैयारी
हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. इस प्रचंड बहुमत के बाद राज्य में कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है और अब सभी की नजर मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई है.
इसे भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे या नहीं? केंद्रीय मंत्री ने दिया संकेत, LPG पर भी कही अहम बात
इसे भी पढ़ें-सरदार गौरव रत्न सम्मान मिलने के बाद PM मोदी की अपील, बोले- अभी टाल दें सोना खरीदना
इसे भी पढ़ें-युद्ध के असर से बचने के लिए संयम बरतें, 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील

