विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर गंगा नदी में बड़ा हादसा टला, बीच धारा में इंजन फेल होने से नाव फंसी

Bhagalpur News : भागलपुर में गंगा नदी के बीच नाव का इंजन फेल होने से बड़ा हादसा टल गया. एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बचाया. लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur News : शनिवार को भागलपुर में गंगा नदी के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाईलेवल घाट से बरारी घाट जा रही एक नाव का इंजन अचानक खराब हो गया. नाव बीच धारा में ही रुक गई और उस पर सवार दर्जनों यात्रियों की जान संकट में पड़ गई. हालांकि, समय पर पहुंची एसडीआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई से सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

बीच नदी में फंसी नाव, यात्रियों में दहशत

जानकारी के अनुसार नाव पर करीब 50 से 100 यात्री सवार थे. जैसे ही नाव गंगा के बीच पहुंची, अचानक इंजन ने काम करना बंद कर दिया. चालक दल ने इंजन को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इस दौरान यात्रियों में घबराहट बढ़ने लगी और स्थिति गंभीर होती चली गई.

एसडीआरएफ ने किया तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम इंस्पेक्टर नीलू के नेतृत्व में लगभग 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची. शुरुआती प्रयास में नाव को धक्का देकर किनारे लाना संभव नहीं हुआ, जिसके बाद दूसरी नाव मंगाकर खराब नाव को टोचन के जरिए सुरक्षित बरारी घाट तक पहुंचाया गया.

लगातार सामने आ रही नाव फंसने की घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी बरारी घाट क्षेत्र में नावों के इंजन फेल होने के कई मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही में एक अन्य नाव भी बीच नदी में फंस गई थी, जिसे एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला था.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं के कारण गंगा नदी में नाव संचालन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उचित जांच के नावों के संचालन की अनुमति दी जा रही है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है.

इसे भी पढ़ें-मंदिर में शादी के कुछ घंटों बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवक की मौत

इसे भी पढ़ें-झाझा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना-जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

इसे भी पढ़ें-NEET-UG पेपर लीक केस: CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

इसे भी पढ़ें-NEET पेपर लीक के नाम पर बड़ा खेल, RJD नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
35.1 ° C
35.1 °
35.1 °
48%
4.5m/s
100%
बुध
36 °
गुरु
38 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें