🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,056.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,761.21 💵 USD / INR : ₹ 95.93 📈 Sensex : 72,529.07 (-1.85%) 📊 Nifty 50 : 22,716.20 (-0.28%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : मंदिर में शादी के कुछ घंटों बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवक की मौत

Bihar News भागलपुर के कहलगांव में प्रेम विवाह के बाद प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती मायागंज अस्पताल में भर्ती है. परिवार के विरोध और तनाव के बीच दोनों ने यह कदम उठाया.

विज्ञापन

Bihar News भागलपुर के कहलगांव में प्रेम विवाह के बाद प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि युवती मायागंज अस्पताल में भर्ती है. परिवार के विरोध और तनाव के बीच दोनों ने यह कदम उठाया.

विज्ञापन

Bihar News :भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के बाद एक प्रेमी जोड़े द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है. इस घटना में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि युवती अब भी मायागंज अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है, हालांकि वह पेट और गले में दर्द की शिकायत कर रही है. घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम और तनाव का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, अमडंडा थाना क्षेत्र के अदलपुर निवासी 20 वर्षीय लक्ष्मीकांत कुमार और बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र की युवती के बीच पिछले डेढ़ साल से प्रेम संबंध था. शुक्रवार को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी. शादी के कुछ ही देर बाद दोनों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया. हालत बिगड़ने पर दोनों को पहले कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल भेज दिया गया. इलाज के दौरान शनिवार को लक्ष्मीकांत की मौत हो गई.

कहलगांव में रहकर पढ़ाई करता था लक्ष्मीकांत

मृतक के पिता सुभाष सिंह ने बताया कि उनका बेटा कहलगांव के तीन पहाड़ मोहल्ले में रहकर पढ़ाई करता था. परिवार की जमीन वहां होने के कारण वह लंबे समय से वहीं रह रहा था. घटना की सूचना मिलने के बाद वह गिरिडीह से भागलपुर पहुंचे, लेकिन तब तक बेटे की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी.

पिता ने बताया कि कुछ महीने पहले ही उन्हें बेटे के प्रेम संबंध की जानकारी मिली थी. उन्होंने बेटे को समझाया था कि पहले पढ़ाई पूरी कर अपना करियर बना ले, उसके बाद परिवार उसकी पसंद से शादी कराने को तैयार था. उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे.

परिवार को रिश्ते की थी जानकारी

अस्पताल में भर्ती युवती ने बताया कि दोनों के रिश्ते की जानकारी परिवार वालों को पहले से थी. उसने कहा कि बातचीत की शुरुआत लक्ष्मीकांत ने की थी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए. अमृता के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार वाले इसके खिलाफ थे.

युवती ने आरोप लगाया कि उन्हें शादी नहीं करने की चेतावनी दी गई थी. कहा गया था कि अगर दोनों ने शादी की तो अंजाम बुरा होगा. इसी तनाव के कारण दोनों ने साथ मरने का फैसला कर लिया.

शादी के साथ ही बना लिया था जान देने का फैसला

युवती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह कहलगांव पहुंची थी. दोनों ने पहले मंदिर में शादी की और फिर जहर खाने की योजना पर अमल कर दिया. शादी के करीब आधे घंटे बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

घटना के बाद लक्ष्मीकांत ने अपने परिवार को वीडियो और फोन कॉल के जरिए पूरी जानकारी दी. उसने अपनी मां से आखिरी बार बात भी की थी. मां उसे ऐसा कदम नहीं उठाने के लिए समझाती रही, लेकिन तब तक दोनों की हालत बिगड़ चुकी थी.

परिवार को सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.

इलाज के दौरान शनिवार को लक्ष्मीकांत ने दम तोड़ दिया. वहीं अमृता का इलाज जारी है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी हालत पहले से बेहतर है.

युवक की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम

बेटे की मौत की खबर मिलते ही लक्ष्मीकांत की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. परिजन सदमे में हैं. दूसरी ओर युवती के परिवार वालों को भी घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन देर रात तक उनके अस्पताल पहुंचने की सूचना नहीं थी.

इधर मायागंज स्थित बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-झाझा के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर EOU की बड़ी कार्रवाई, पटना-जमुई समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

इसे भी पढ़ें-NEET-UG पेपर लीक केस: CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

इसे भी पढ़ें-NEET पेपर लीक के नाम पर बड़ा खेल, RJD नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
28 ° C
28 °
28 °
76%
2.4m/s
100%
मंगल
28 °
बुध
33 °
गुरु
33 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें