🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,008.59 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,058.57 💵 USD / INR : ₹ 96.13 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Nawada News: नवादा में भैंस चोरी मामले का खुलासा, 3 युवक गिरफ्तार

Nawada News: वारिसलीगंज पुलिस ने चोरी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई की है. भैंस चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि घर में चोरी करने वाला युवक भी पकड़ा गया. पुलिस ने चोरी गई भैंस, नकदी और वाहन बरामद करने का दावा किया है.

विज्ञापन

Nawada News: वारिसलीगंज पुलिस ने चोरी के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई की है. भैंस चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार हुए, जबकि घर में चोरी करने वाला युवक भी पकड़ा गया. पुलिस ने चोरी गई भैंस, नकदी और वाहन बरामद करने का दावा किया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने लगातार दो चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पहली कार्रवाई में पुलिस ने भैंस चोरी मामले का पर्दाफाश करते हुए चोरी गई भैंस बरामद कर ली, वहीं दूसरी कार्रवाई में घर में नकदी और जेवरात चोरी करने वाले युवक को भी पकड़ लिया गया. पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई का दावा किया है.

भैंस चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मुड़लाचक मोहल्ला निवासी युगल राउत के बेटे मंटू राउत ने 9 मई 2026 को थाने में आवेदन देकर भैंस चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और महज पांच दिनों के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया.

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी गई भैंस को बरामद कर लिया. साथ ही घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई एक पिकअप वाहन भी जब्त की है.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

गिरफ्तार आरोपियों में वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के लीलाविगहा गांव निवासी सचिन कुमार, शेखपुरा जिले के शेखोपुर गांव निवासी बृजेश कुमार और बेगूसराय जिले के सिंघौल पोखर गांव निवासी मोहम्मद अब्दुल रहमान शामिल हैं.

पूछताछ में कई मामलों का खुलासा

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने भैंस चोरी की घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है. साथ ही अन्य कई घटनाओं में भी संलिप्तता की जानकारी सामने आई है. हालांकि पुलिस ने जांच प्रभावित होने की वजह से बाकी मामलों का खुलासा नहीं किया है.

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

घर में चोरी करने वाला युवक भी गिरफ्तार

इसी बीच वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव में घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में भी पुलिस को सफलता मिली है. गांव निवासी अनीता देवी ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे 40 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए.

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने गांव के ही रहने वाले छोटू मांझी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से चोरी की रकम में से 9 हजार रुपये बरामद किए हैं.

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे भी जेल भेज दिया.

त्वरित कार्रवाई से लोगों में भरोसा

लगातार दो मामलों के खुलासे के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई की चर्चा हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि तेजी से हुई गिरफ्तारी से अपराधियों में डर पैदा होगा और लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा.

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-NEET-UG पेपर लीक केस: CBI ने लेक्चरर को किया गिरफ्तार, मास्टरमाइंड नेटवर्क का खुलासा

इसे भी पढ़ें-NEET पेपर लीक के नाम पर बड़ा खेल, RJD नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
60%
3.3m/s
10%
शनि
32 °
रवि
32 °
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
31 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें