विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : नालंदा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर-नकदी लेकर फरार

Bihar News : नालंदा के हरनौत बाजार में सूने घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोर ताला काटकर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए. पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Bihar News : नालंदा जिले के हरनौत बाजार इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने सूने पड़े मकान का ताला काटकर घर के अंदर रखे जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि हरनौत बाजार मोहल्ले के रहने वाले अखिलेश्वर कुमार पिछले करीब दो सप्ताह से अपने परिवार के साथ शेखपुरा गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया और देर रात घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. हैरानी की बात यह रही कि आसपास रहने वाले लोगों को चोरी की भनक तक नहीं लगी.

इसे भी पढ़ें-पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर; कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत

पड़ोसी के फोन से खुला चोरी का राज

मंगलवार की सुबह करीब छह बजे पड़ोसियों ने मकान मालिक को फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है. सूचना मिलते ही अखिलेश्वर कुमार हरनौत पहुंचे. वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर सभी कमरों के ताले भी कटे पड़े हैं.

घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा था. अटैची और बक्सों को खोलकर चोरों ने पूरी तरह खंगाल दिया था. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए.

जेवरात और नगदी लेकर भागे चोर

पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखे सोने और चांदी के जेवरात के साथ करीब 27 हजार रुपए नकद गायब हैं. इसके अलावा कुछ अन्य कीमती सामान भी चोरी हुए हैं. परिवार ने नुकसान की कीमत लगभग एक लाख रुपए बताई है.

स्थानीय निवासी और भाजपा नेता सनी कुमार पटेल ने बताया कि बदमाशों ने कटर मशीन की मदद से ताले काटे और सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की जानकारी मिलने के बाद हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द मामले के खुलासे का दावा किया है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

इसे भी पढ़ें-बंद होने जा रहा mAadhaar ऐप, नए ऐप में ऐसे करें पूरा सेटअप

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
scattered clouds
33.5 ° C
33.5 °
33.5 °
51%
3.6m/s
25%
शुक्र
34 °
शनि
40 °
रवि
38 °
सोम
38 °
मंगल
38 °

अन्य खबरें