Bhagalpur News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु का स्लैग गंगा में समाने के बाद से आवागमन का एक मात्र साधन नाव है. गंगा में नाव का परिचालन जारी है लेकिन, आये दिन इसमें खराबी आ रही है. बुधवार को गंगा नदी में हादसा टल गया. बरारी घाट से नवगछिया की ओर जा रही एक नाव बीच धारा में अचानक बंद हो गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. राहत की बात यह रही कि समय रहते एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया.
नदी के बीच बंद पड़ा इंजन
जानकारी के मुताबिक, नाव बरारी घाट से महादेवपुर के लिए रवाना हुई थी. कुछ दूरी तय करने के बाद हाईलेवल मोड़ के पास अचानक नाव का इंजन काम करना बंद कर दिया. नाव बीच नदी में रुकते ही यात्रियों में डर का माहौल बन गया.
नाव में सवार थे कई यात्री और बाइकें
बताया जा रहा है कि नाव पर कुल 29 लोग मौजूद थे. इनमें पुरुषों के अलावा एक महिला और दो बच्चे भी शामिल थे. नाव पर बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलें भी लदी हुई थीं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई. अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद कई यात्री घबरा गए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सूचना मिलते ही पहुंची SDRF टीम
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम सक्रिय हो गई. नदी से गुजर रही एक दूसरी नाव की मदद से खराब नाव को रस्सी से बांधकर किनारे तक लाने की प्रक्रिया शुरू की गई. सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ की मोटरबोट भी साथ चलती रही.
समय पर राहत मिलने से टला हादसा
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, यदि समय पर राहत दल नहीं पहुंचता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. बच्चों और बाइक सवार यात्रियों में सबसे ज्यादा दहशत देखी गई. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
नाव संचालन पर उठे सवाल
घटना के बाद नावों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन प्रणाली को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. जांच में सामने आया है कि संबंधित नाव पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था. प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटा है कि बिना पंजीकरण के नाव संचालन कैसे किया जा रहा था.
जांच में जुटा प्रशासन
अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही नदी में चलने वाली नावों की सुरक्षा और वैध कागजात की भी जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर
इसे भी पढ़ें-Video. विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर लॉन्च हुआ बेली ब्रिज, अब जल्द बहाल होगा आवागमन
इसे भी पढ़ें-लोहिया पुल पर दिनदहाड़े झपटमारी, आरोपी को पकड़कर पीटा
इसे भी पढ़ें- टहलने निकली चेंबर पूर्व अध्यक्ष की पत्नी से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

