Bhagalpur News : शहर के लोहिया पुल पर सोमवार को दिनदहाड़े झपटमारी की घटना से अफरा-तफरी मच गई. एक युवक ने मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया और भागने लगा. बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
मां के शोर मचाने पर जुटे लोग
घटना के बाद बच्चे की मां आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी और मदद के लिए आवाज लगाने लगी. महिला की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग सक्रिय हो गए और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भीड़ ने आरोपी की कर दी पिटाई
कुछ दूरी पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. गुस्साए लोगों और पीड़ित महिला ने बीच सड़क पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी. बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को भीड़ से छुड़ाया.
पूछताछ में सामने आई आरोपी की पहचान
पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी कुमार बताया. वह मारूफचक इलाके का रहने वाला है.
नशे की लत पूरी करने के लिए करता था झपटमारी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सूखे नशे का आदी है. नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वह इस तरह की झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था.
अन्य मामलों में भी जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. इलाके में हुई अन्य झपटमारी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें-सचिवालय की पिंक बसों का समय बदला, अब एक घंटा पहले चलेंगी
इसे भी पढ़ें-पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर; कैश वैन लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की भिड़ंत
इसे भी पढ़ें-बिहार में बदलाव की तैयारी, सरकारी विभागों में अब सिर्फ चलेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

