इस खबर में क्या है?
Bihar News : श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिहार बिजली विभाग ने तैयारियों को गति दे दी है. ऊर्जा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने सभी संबंधित जिलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं. समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पटना स्थित विद्युत भवन से आयोजित की गई, जिसमें पूरे मेला क्षेत्र की बिजली व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई.
सुरक्षा और त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर
बैठक में इस बात पर विशेष फोकस किया गया कि श्रावणी मेले के दौरान किसी भी प्रकार की बिजली आपूर्ति बाधा को तुरंत नियंत्रित किया जा सके. इसके लिए मोबाइल यूनिट, क्विक रिस्पॉन्स टीम और समर्पित कंट्रोल रूम की व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है. अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी संसाधन तैयार रहें.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मेला क्षेत्र को 16 जोन में बांटने की योजना
श्रावणी मेला क्षेत्र को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए सुल्तानगंज, बांका, भागलपुर और मुंगेर जिलों को मिलाकर कुल 16 जोन बनाए जाएंगे. इसके साथ ही तीन केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे, जो पूरे सिस्टम पर निगरानी रखेंगे और आपात स्थिति में तुरंत समन्वय स्थापित करेंगे. विभाग ने इन जिलों में अतिरिक्त मानवबल की तैनाती को भी मंजूरी दी है.
कांवरिया पथ पर विशेष विद्युत ढांचा
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांवरिया पथ पर चार अलग 11 केवी डेडिकेटेड फीडर लगाए जाएंगे. इन लाइनों में कवर्ड कंडक्टर का उपयोग किया जाएगा ताकि दुर्घटना की संभावना को कम किया जा सके. इस परियोजना के तहत लगभग 1,738 नए पोल लगाए जाने की योजना है, साथ ही लाइन और ट्रांसफार्मर के मेंटेनेंस कार्य को तय समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया है.
ओवरहेड लाइन को किया जाएगा सुरक्षित
कांवरिया मार्ग पर मौजूद 11 केवी ओवरहेड लाइनों को चरणबद्ध तरीके से कवर्ड कंडक्टर में बदला जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और स्थिर हो सके. बैठक में दक्षिण और उत्तर बिहार डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने तैयारियों की मौजूदा स्थिति की जानकारी साझा की.
इसे भी पढ़ें-मौसम बिगड़ते ही गंगा में नाव परिचालन पर लगी रोक, प्रशासन अलर्ट
इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

