विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur: मौसम बिगड़ते ही गंगा में नाव परिचालन पर लगी रोक, प्रशासन अलर्ट

Bhagalpur News: भागलपुर में मौसम खराब होने के बाद गंगा में नाव परिचालन बंद कर दिया गया. विक्रमशिला सेतु बाधित रहने के कारण लोग नाव के सहारे सफर कर रहे थे. प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से घाटों पर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही ठप रहने के बीच भागलपुर और नवगछिया के बीच गंगा नदी के रास्ते हो रहा नाव परिचालन गुरुवार को अचानक रोक दिया गया. मौसम खराब होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और सुरक्षा कारणों से सभी नावों के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया. प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि मौसम पूरी तरह सामान्य होने के बाद ही नाव सेवा दोबारा शुरू की जायेगी.

तेज हवा और बादलों के बाद लिया गया फैसला

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मौसम ने अचानक करवट ली. तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छा गये, जिसके बाद नदी में लहरें तेज होने लगीं. संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए तत्काल नाव परिचालन बंद करा दिया. अधिकारियों ने घाटों पर मौजूद नाविकों और यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विक्रमशिला सेतु का स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद से हजारों लोग रोजाना नाव के सहारे गंगा पार कर रहे हैं. ऐसे में नाव सेवा बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. कई लोग घाटों पर घंटों फंसे रहे. प्रशासन की ओर से घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल और कर्मियों की तैनाती की गयी है, ताकि कोई भी व्यक्ति जोखिम लेकर नदी पार करने की कोशिश न करे.

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया गया है.

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इसे भी पढ़ें-Video. विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर लॉन्च हुआ बेली ब्रिज, अब जल्द बहाल होगा आवागमन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
69%
7.2m/s
98%
सोम
31 °
मंगल
34 °
बुध
36 °
गुरु
36 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें