🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,109.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,873.04 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,109.98 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,90,873.04 💵 USD / INR : ₹ 96.38 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कहलगांव घाट से शुरू होगी फेरी सेवा, वाहनों के परिचालन की तैयारी पूरी होने के करीब

Bhagalpur News : कहलगांव घाट से भारी वाहनों के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है. जलमार्ग फेरी सेवा शुरू करने के लिए घाट पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिला प्रशासन ने वाहनों का किराया भी तय कर दिया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : कहलगांव घाट से भारी वाहनों के परिचालन की तैयारी तेज हो गई है. जलमार्ग फेरी सेवा शुरू करने के लिए घाट पर निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है. जिला प्रशासन ने वाहनों का किराया भी तय कर दिया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : कहलगांव घाट से भारी वाहनों के परिचालन को लेकर जलमार्ग फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. जिला प्रशासन की ओर से कार्गो और फेरी सेवा संचालन का जिम्मा सार्क शिपिंग कम्पनी को सौंपा गया है. कम्पनी ने घाट पर तेजी से काम शुरू कर दिया है और एप्रोच सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. इसी बीच कम्पनी का जहाज भी कोलकाता से कहलगांव घाट पहुंच चुका है.

24 मई से सेवा शुरू करने की तैयारी

सार्क शिपिंग कम्पनी की ओर से कार्य देख रहे मो. अरसद रजा उर्फ जिया ने बताया कि 24 मई तक सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर फेरी सेवा शुरू करने की योजना बनाई गई है. जिला प्रशासन ने सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक सेवा संचालन की अनुमति दी है. कम्पनी की ओर से कहलगांव घाट से 800 एमटी से लेकर 2000 एमटी क्षमता वाले चार जहाजों के जरिए वाहनों का परिचालन कराया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भारी वाहनों के लिए तय हुआ किराया

जिला प्रशासन ने विभिन्न वाहनों के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है. 10 चक्का ट्रक के लिए 3800 रुपये, 12 चक्का ट्रक के लिए 4400 रुपये, 14 चक्का ट्रक के लिए 4500 रुपये, 16 चक्का ट्रक के लिए 4800 रुपये और 18 चक्का ट्रक के लिए 5000 रुपये शुल्क तय किया गया है. वहीं चार चक्का पिकअप वैन के लिए 600 रुपये और जीप-कार के लिए 700 रुपये किराया निर्धारित किया गया है.

कम्पनी के अनुसार घाट तक पहुंचने वाली सड़क काफी संकरी है. ऐसे में जाम की स्थिति से बचने के लिए एनएच-80 पर कर्मियों की तैनाती की जाएगी. वॉकी-टॉकी के माध्यम से समन्वय कर वाहनों को क्रमवार घाट रोड में प्रवेश कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर–गांधीधाम एक्सप्रेस कई तिथियों में नहीं चलेगी, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

इसे भी पढ़ें-मौसम बिगड़ते ही गंगा में नाव परिचालन पर लगी रोक, प्रशासन अलर्ट

इसे भी पढ़ें-घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
76%
3.1m/s
60%
मंगल
26 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें