🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,675.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,357.83 💵 USD / INR : ₹ 96.41 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,675.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,357.83 💵 USD / INR : ₹ 96.41 📈 Sensex : 73,067.81 (1.61%) 📊 Nifty 50 : 22,776.10 (0.98%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

NEET UG 2026 : नीट यूजी फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू, NTA ने जारी किया पोर्टल लिंक

NEET UG 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य अभ्यर्थी 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं. NTA ने छात्रों को सावधानी से जानकारी भरने की सलाह दी है, क्योंकि सबमिट के बाद किसी तरह का संशोधन नहीं होगा.

विज्ञापन

NEET UG 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य अभ्यर्थी 27 मई 2026 की रात 11:50 बजे तक आधिकारिक पोर्टल पर बैंक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं. NTA ने छात्रों को सावधानी से जानकारी भरने की सलाह दी है, क्योंकि सबमिट के बाद किसी तरह का संशोधन नहीं होगा.

विज्ञापन

NEET UG 2026 : नीट यूजी 2026 परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने योग्य अभ्यर्थियों के लिए फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर विशेष लिंक जारी किया गया है, जहां छात्र अपनी बैंक डिटेल्स भरकर रिफंड के लिए आवेदन कर सकते हैं.

रिफंड के लिए 27 मई तक की समय सीमा तय

NTA ने स्पष्ट किया है कि बैंक डिटेल्स भरने की अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है. छात्र 22 मई 2026 से 27 मई 2026 रात 11:50 बजे तक ही अपनी जानकारी पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को यह सुविधा नहीं मिलेगी.

एजेंसी ने साफ कहा है कि तय समय के बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, इसलिए छात्रों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

ऐसे सबमिट करें बैंक अकाउंट डिटेल्स (स्टेप बाय स्टेप)

NEET UG 2026 Fee Refund Notice Check Here

छात्रों को फीस रिफंड के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा—

  • सबसे पहले NEET (UG) की ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स यानी एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर ‘रिफंड लिंक’ दिखाई देगा.
  • उस लिंक पर क्लिक करके रिफंड पोर्टल पेज पर जाएं.
  • यहां अपने बैंक खाते की पूरी और सही जानकारी भरें.
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
  • कैंसिल्ड चेक अपलोड करना अनिवार्य नहीं.

NTA ने छात्रों को सुविधा देते हुए कहा है कि वे चाहें तो बैंक खाते की पुष्टि के लिए कैंसिल्ड चेक अपलोड कर सकते हैं. हालांकि, यह पूरी तरह वैकल्पिक है.

एजेंसी के अनुसार यदि बैंक डिटेल्स सही भरी गई हैं तो बिना चेक अपलोड किए भी रिफंड प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी. केवल सही जानकारी भरना जरूरी है.

डिटेल्स फाइनल होने के बाद कोई बदलाव नहीं

NTA ने स्पष्ट किया है कि एक बार बैंक डिटेल्स सबमिट करने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा. इसलिए छात्रों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें.

एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी है कि छात्र किसी भी स्थिति में बैंक से चार्जबैक या विवादित रिक्वेस्ट न डालें और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करें.

परीक्षा को लेकर आगे की तैयारी.

पेपर लीक विवाद के बाद शिक्षा मंत्रालय परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त है. जानकारी के अनुसार NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा 21 जून को आयोजित की जा सकती है. साथ ही भविष्य में परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए इसे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में कराने पर भी विचार चल रहा है.

इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर में भर्ती का मौका; 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका

इसे भी पढ़ें-कृषि क्षेत्र के युवाओं के लिए मौका, नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड में निकली भर्ती

इसे भी पढ़ें-बिहार के इस शहर में बंपर भर्ती, 1.5 लाख तक सैलरी, 9 मई तक मौका

इसे भी पढ़ें-Assam Board 12th Result 2026: आज जारी होगा रिजल्ट, रोल नंबर से ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें-बिहार में हवलदार क्लर्क एग्जाम डेट जारी, देखें कब होगा एग्जाम

इसे भी पढ़ें–बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, 28 अप्रैल तक आवेदन, सैलरी 1 लाख+ तक; जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
63%
1.5m/s
14%
मंगल
29 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें