🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,117.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,011.79 💵 USD / INR : ₹ 95.27 📈 Sensex : 77,719.83 (0.08%) 📊 Nifty 50 : 24,309.00 (-0.1%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,117.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,011.79 💵 USD / INR : ₹ 95.27 📈 Sensex : 77,719.83 (0.08%) 📊 Nifty 50 : 24,309.00 (-0.1%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Patna Road Accident : तेज रफ्तार और स्टंटबाजी बनी जानलेवा, पटना में युवक की दर्दनाक मौत

Patna Road Accident : पटना में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी ने एक और युवक की जान ले ली. कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के पास डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Road Accident : पटना में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी ने एक और युवक की जान ले ली. कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के पास डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna Road Accident : राजधानी पटना में तेज रफ्तार बाइक और स्टंटबाजी का एक और खतरनाक मामला सामने आया है. पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक तेज गति से बाइक चला रहा था और रास्ते में स्टंट कर रहा था. इसी दौरान उसका बाइक से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक कई फीट दूर उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

सोशल मीडिया पर डालता था स्टंट वीडियो

मृतक की पहचान पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय रहीस के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक उसे बाइक स्टंट का शौक था और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ऐसे वीडियो साझा करता था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी ‘the hell rider 26’ नाम से थी, जहां उसने कई स्टंट वीडियो अपलोड कर रखे थे. हादसे के समय भी वह दानापुर की ओर जा रहा था और इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया.

हादसे के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी

टक्कर के बाद बाइक और युवक अलग-अलग दिशा में जा गिरे. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गये. कुर्जी इलाके में कुछ समय तक यातायात बाधित रहा और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा. पुलिसकर्मियों ने भीड़ हटाकर वाहनों की आवाजाही सामान्य करायी.

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

सूचना मिलने के बाद पाटलिपुत्र थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है.

अधिकारियों के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की जा सके. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें-बिहार के कैमूर में आधुनिक शवदाह गृह बनाने की तैयारी, जानिए सरकार का पूरा प्लान

इसे भी पढ़ें-DTO-MVI के लिए नया आदेश जारी, छुट्टी से पहले मुख्यालय को देनी होगी सूचना

इसे भी पढ़ें-स्कॉर्पियो नहीं मिलने से नाराज युवक ने गंगा में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें-बिहार में निवेश बढ़ाने का सम्राट चौधरी का प्लान, हर 3 महीने पर उद्योगपतियों संग होगी बैठक

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
94%
3.6m/s
100%
बुध
32 °
गुरु
35 °
शुक्र
33 °
शनि
31 °
रवि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें