🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,457.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,356.20 💵 USD / INR : ₹ 95.25 📈 Sensex : 77,656.09 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,334.55 (0.48%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,457.86 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,356.20 💵 USD / INR : ₹ 95.25 📈 Sensex : 77,656.09 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,334.55 (0.48%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

स्कॉर्पियो नहीं मिलने से नाराज युवक ने गंगा में कूदकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Patna News:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी. घटना से पहले युवक ने परिजनों को वीडियो कॉल कर अपनी बात बताई थी. एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर नदी से शव बरामद किया.

विज्ञापन

Patna News:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगाकर जान दे दी. घटना से पहले युवक ने परिजनों को वीडियो कॉल कर अपनी बात बताई थी. एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर नदी से शव बरामद किया.

विज्ञापन

Patna News: पटना में मंगलवार को एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मामला पीरबहोर थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ का है, जहां एक युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया. मृत युवक की पहचान इंद्रपुरी निवासी 30 वर्षीय सागर कुमार के रूप में हुई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

घटना से पहले परिवार से की थी आखिरी बातचीत

जानकारी के मुताबिक सागर ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने परिजनों से वीडियो कॉल पर बात की थी. बातचीत के दौरान उसने नदी में कूदने की बात कही थी. इसके कुछ ही समय बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. यह सुनते ही परिवार के लोग घबरा गए और उसकी तलाश शुरू कर दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

परिजनों ने तुरंत पीरबहोर थाना को घटना की जानकारी दी. सूचना के बाद पुलिस टीम जेपी गंगा पथ पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से गंगा नदी में खोज अभियान शुरू कराया गया. काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं.

वाहन खरीदने को लेकर था तनाव

पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर यह जानकारी सामने आई है कि युवक घर में वाहन खरीदने की बात को लेकर परेशान चल रहा था. बताया जा रहा है कि वह स्कॉर्पियो लेना चाहता था, लेकिन परिवार की सहमति नहीं बनने से वह मानसिक रूप से तनाव में था. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें-बिहार में निवेश बढ़ाने का सम्राट चौधरी का प्लान, हर 3 महीने पर उद्योगपतियों संग होगी बैठक

इसे भी पढ़ें-IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिर टला फैसला, लालू परिवार के लिए 9 जून को आएगा कोर्ट का आदेश

इसे भी पढ़ें-SP ट्रांसफर की जारी कर दी फर्जी अधिसूचना, पटना साइबर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.6m/s
100%
बुध
32 °
गुरु
35 °
शुक्र
33 °
शनि
31 °
रवि
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें