विज्ञापन

वायरल वीडियो

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान जारी, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बनाया नया रिकॉर्ड

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी लगातार रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में उन्होंने क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. अब वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं.

विज्ञापन

IPL 2026:आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला लगातार रन और रिकॉर्ड दोनों बरसा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

वैभव ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पावरप्ले के दौरान गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. शुरुआती छह ओवरों में उन्होंने आठ छक्के जड़ते हुए मैच का रुख बदल दिया. वहीं पहले चार ओवरों के भीतर सात छक्के लगाकर उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड टूटा

इससे पहले यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज थी. गेल ने 2012 के आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए कुल 59 छक्के लगाए थे.

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन अपना 60वां छक्का पूरा करते ही गेल का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया. उनकी पारी के दौरान छक्कों की संख्या लगातार बढ़ती रही, जिससे नया रिकॉर्ड और मजबूत हो गया.

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के

  • 63* – वैभव सूर्यवंशी (2026).
  • 59 – क्रिस गेल (2012).
  • 52 – आंद्रे रसेल (2019).
  • 51 – क्रिस गेल (2013).
  • 45 – जोस बटलर (2022).

टी20 क्रिकेट में भी बनाया बड़ा कीर्तिमान.

वैभव सूर्यवंशी ने इस प्रदर्शन के साथ दुनिया के किसी भी टी20 टूर्नामेंट के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनकी यह उपलब्धि आईपीएल इतिहास के सबसे यादगार बल्लेबाजी प्रदर्शनों में गिनी जा रही है.

बल्लेबाजछक्केटूर्नामेंटसालमैच
वैभव सूर्यवंशी62*इंडियन प्रीमियर लीग202615
क्रिस गेल59इंडियन प्रीमियर लीग201215
आंद्रे रसेल52इंडियन प्रीमियर लीग201914
क्रिस गेल51इंडियन प्रीमियर लीग201316
क्रिस गेल47बांग्लादेश प्रीमियर लीग2017/1811
जोस बटलर45इंडियन प्रीमियर लीग202217
क्रिस गेल44इंडियन प्रीमियर लीग201112
अभिषेक शर्मा43इंडियन प्रीमियर लीग202615
राइली रूसो42विटैलिटी ब्लास्ट202216
अभिषेक शर्मा42इंडियन प्रीमियर लीग202416
रजत पाटीदार41इंडियन प्रीमियर लीग202614
रियान पराग40सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी2023/2410

इसे भी पढ़ें-गिल पर फिदा हुए कैफ, बोले- यही हैं IPL 2026 के सबसे स्मार्ट कप्तान

इसे भी पढ़ें-ऑरेंज कैप की जंग हुई रोमांचक, सुदर्शन आगे; विराट के पास वापसी का मौका

इसे भी पढ़ें-गुजरात टाइटंस की धमाकेदार जीत, SRH को 82 रन से हराकर टॉप पर कब्जा

इसे भी पढ़ें-भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी, मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को दिया 167 रन का लक्ष्य

इसे भी पढ़ें-SRH vs PBKS: 235 रन का लक्ष्य रहा भारी, कोनोली का शतक भी नहीं दिला सका जीत

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.1 ° C
31.1 °
31.1 °
59%
5.1m/s
93%
रवि
37 °
सोम
40 °
मंगल
29 °
बुध
35 °
गुरु
39 °

अन्य खबरें