विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद में केंदुआडीह थाना की जगह बनेगा स्मार्ट भवन, 4.25 एकड़ जमीन चिह्नित

Dhanbad News: धनबाद के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में भू-धंसान और गैस रिसाव के खतरे को देखते हुए नया स्मार्ट थाना भवन बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इसके लिए 4.25 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है और एनओसी की प्रक्रिया चल रही है. वर्तमान थाना को पहले ही अस्थायी रूप से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा चुका है.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद जिले का केंदुआडीह थाना लगातार भू-धंसान, भूमिगत आग और जहरीली गैस रिसाव जैसी गंभीर समस्याओं के बीच सुरक्षित ढंग से काम नहीं कर पा रहा है. वर्षों पुराना थाना भवन अब पूरी तरह जोखिम भरी स्थिति में पहुंच चुका है. इसी को देखते हुए प्रशासन ने नए स्मार्ट थाना भवन के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी है. अंचल अधिकारी, पुटकी की रिपोर्ट के आधार पर कुल 4.25 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है, जहां नया थाना बनाया जाएगा.

दो हिस्सों में चिन्हित हुई जमीन

नए थाना भवन के लिए चिन्हित भूमि केंदुआडीह मौजा संख्या-63 के प्लॉट संख्या-106 में स्थित है. इसमें 1.25 एकड़ भूमि पर बीसीसीएल के क्वार्टर और कार्यालय बने हुए हैं, जबकि शेष लगभग तीन एकड़ जमीन खाली और परती है. पुलिस मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

बीसीसीएल और बीएसएनएल से मांगी गई एनओसी

चूंकि यह जमीन बीसीसीएल के अधीन है और कुछ संरचनाएं बीएसएनएल से जुड़ी हुई हैं, इसलिए एसएसपी की ओर से दोनों संस्थानों से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मांगा गया है. अधिकारियों ने जल्द मंजूरी की अपील की है ताकि थाना भवन का निर्माण आधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षित स्थान पर किया जा सके.

खनन क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा खतरा

केंदुआडीह क्षेत्र लंबे समय से कोयला खनन गतिविधियों के कारण भू-धंसान और भूमिगत आग की समस्या से जूझ रहा है. कई बार यहां जहरीली गैस रिसाव की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहता है. हाल के समय में थाना परिसर के आसपास भी गैस रिसाव की घटनाएं दर्ज की गई थीं.

अस्थायी शिफ्टिंग पहले ही की जा चुकी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल अधिकारियों ने पहले ही वर्तमान थाना भवन को हटाने की सलाह दी थी. इसके बाद सुरक्षा कारणों से केंदुआपुल के पास स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज भवन में थाना को अस्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिया गया है. अब स्थायी स्मार्ट थाना भवन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-धनबाद में भू-धंसान से कांटा पहाड़ी दहली, दर्जनों घरों में दरारें, ग्रामीणों में दहशत

इसे भी पढ़ें-केंदुआडीह में भू-धंसान से बढ़ा खतरा, प्रभावितों के पुनर्वास पर जोर

इसे भी पढ़ें-धनबाद के निजी अस्पताल में मरीज की मौत के बाद विवाद, परिजनों ने किया हंगामा

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
44%
1.6m/s
98%
मंगल
38 °
बुध
42 °
गुरु
34 °
शुक्र
31 °
शनि
34 °

अन्य खबरें