Bhagalpur Weather Update : भागलपुर समेत आसपास के इलाकों में मानसून की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से लगातार वर्षा के संकेत दिए जा रहे हैं, लेकिन जिले में अब तक संतोषजनक बारिश नहीं हो सकी है. दिन निकलते ही तेज धूप और बढ़ती उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है. शुक्रवार को भी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई थी, लेकिन पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहा और बारिश नहीं हुई.
30 जून तक हल्की वर्षा के आसार
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर और भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 से 30 जून के बीच भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिले के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में 26 और 27 जून को लू जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई गई है. इसके बाद कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ हल्की वर्षा दर्ज हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, बिहार और यूपी के कुछ इलाकों में लू का प्रकोप जारी
कृषि कार्यों को लेकर किसानों को परामर्श
मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों के लिए आवश्यक सलाह जारी की है. पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण ऊंचे खेतों में धान की रोपाई या खेती शुरू नहीं करने की सलाह दी गई है. जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों का बिचड़ा तैयार करने और खेतों में जरूरत के अनुसार सिंचाई कर नमी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
इसे भी पढ़ें-

