🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,198.28 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,351.06 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 77,594.89 (-0.72%) 📊 Nifty 50 : 24,288.10 (-0.75%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,198.28 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,03,351.06 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 77,594.89 (-0.72%) 📊 Nifty 50 : 24,288.10 (-0.75%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती: 1 जुलाई से मेडिकल जांच, 1941 अभ्यर्थियों को बुलावा

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में अब मेडिकल जांच का चरण शुरू होने जा रहा है. जेएसएससी ने 1941 अभ्यर्थियों के लिए 1 से 14 जुलाई तक मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में अब मेडिकल जांच का चरण शुरू होने जा रहा है. जेएसएससी ने 1941 अभ्यर्थियों के लिए 1 से 14 जुलाई तक मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है. इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 की भर्ती प्रक्रिया को अगले चरण में पहुंचाते हुए मेडिकल जांच का कार्यक्रम जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा की मेधा सूची में शामिल कुल 1941 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच 1 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक रांची के सदर अस्पताल स्थित आठवें तल्ले के ऑडिटोरियम में कराई जाएगी. मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा और उसके आधार पर अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा.

पहले दिन कितने उम्मीदवारों की होगी मेडिकल जांच

आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 1 जुलाई को पहले चरण में 150 अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच होगी. इसके बाद निर्धारित तिथि के अनुसार अन्य अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा. लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर आरक्षण श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या के तीन गुना अभ्यर्थियों, यानी 1941 उम्मीदवारों को मेडिकल जांच के लिए चयनित किया गया है.

पुलिस भर्ती नियमों के अनुरूप होगी प्रक्रिया

जेएसएससी ने बताया है कि मेडिकल जांच झारखंड राज्य पुलिस नियुक्ति नियमावली, 2014 तथा समय-समय पर किए गए संशोधनों के अनुसार कराई जाएगी. पूरी प्रक्रिया अधिसूचित चयन पर्षद की निगरानी में संपन्न होगी. जांच पूरी होने के बाद चयन पर्षद योग्य और अयोग्य अभ्यर्थियों की सूची आयोग को सौंपेगा.

मेडिकल के बाद होगा प्रमाण पत्रों का सत्यापन

चिकित्सीय जांच में सफल पाए गए अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा. दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद आयोग अंतिम चयन परिणाम जारी करेगा. यदि किसी कारण से कुछ पद रिक्त रह जाते हैं तो लिखित परीक्षा की मेधा सूची में अगले क्रम के अभ्यर्थियों को मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा और इसके लिए नई सूची जारी की जाएगी.

अनुपस्थित अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर

जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर मेडिकल जांच में शामिल नहीं हो पाएंगे, उन्हें 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर दिया जाएगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को चिकित्सीय जांच के लिए अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को तय कार्यक्रम के अनुसार समय पर उपस्थित रहने की सलाह दी गई है.

अयोग्य घोषित होने पर अपील कर सकेंगे उम्मीदवार

यदि किसी अभ्यर्थी को मेडिकल जांच में अयोग्य घोषित किया जाता है तो वह अपील कर सकेगा. अपील करने वाले उम्मीदवारों की दोबारा चिकित्सीय जांच 20 और 21 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे से रिम्स, रांची स्थित चिकित्सीय अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में एपेक्स मेडिकल बोर्ड द्वारा की जाएगी. आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा. अपील प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों को अलग से कोई अवसर नहीं दिया जाएगा.

अनुक्रमांकवार सूची होगी जारी

मेडिकल जांच के लिए चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अलग से प्रकाशित की जाएगी. आयोग ने उम्मीदवारों से निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जांच स्थल पर समय से पहुंचने को कहा है.

583 पदों पर होगी भर्ती

उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका समेत आठ जिलों में किया गया था. इस भर्ती अभियान के जरिए उत्पाद सिपाही के 583 रिक्त पद भरे जाएंगे. मेडिकल जांच शुरू होने के साथ भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ गई है और अब अभ्यर्थियों की निगाह अंतिम चयन सूची पर टिकी हुई है.

इसे भी पढ़ें-

रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड में राशन लाभुकों के लिए खुशखबरी, बैकलॉग खत्म कर एकमुश्त वितरण की तैयारी
नौकरी पर मंडरा रहा संकट होगा दूर, JTET नियम बदलाव से शिक्षकों को राहत
झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने प्रणव झा को बनाया उम्मीदवार, सियासी हलचल तेज
लालू प्रसाद को रांची सिविल कोर्ट से राहत, इलाज के लिए सिंगापुर जाने की मिली अनुमति
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
haze
34 ° C
34 °
34 °
66%
3.1m/s
75%
बुध
37 °
गुरु
38 °
शुक्र
35 °
शनि
35 °
रवि
31 °

अन्य खबरें