इस खबर में क्या है?
Bhagalpur News : भागलपुर के भीखनपुर इलाके में मंगलवार देर रात रेल इंजन पर पथराव की घटना सामने आई. यार्ड की ओर जा रहे इंजन को निशाना बनाए जाने से उसका अगला शीशा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में लोको पायलट को मामूली चोट लगी, जबकि इंजन में मौजूद दूसरे रेलकर्मी ने झुककर खुद को सुरक्षित बचा लिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रशासन और रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
यार्ड जाने की जानकारी मिलते ही शुरू हुआ पथराव
रेलकर्मियों के मुताबिक, इंजन भीखनपुर नंबर-1 गुमटी के पास पहुंचा तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया. उन्होंने पहले लोको पायलट से इंजन के गंतव्य के बारे में पूछा. यार्ड जाने की बात सुनने के बाद पांच से छह लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते ईंट-पत्थर फेंकने लगे. इस दौरान इंजन के सामने का शीशा टूट गया.
भागलपुर को मिले 11.66 करोड़, फिर भी नहीं बना अंतरराज्यीय बस स्टैंड, जाम से नहीं मिल रही राहत
Bhagalpur News : लोको पायलट को लगी चोट, अंधेरे का मिला फायदा
इंजन का संचालन लोको पायलट आर. एस. शास्त्री कर रहे थे. पथराव में उन्हें हल्की चोट लगी. वहीं, साथ मौजूद दूसरे रेलकर्मी ने बताया कि हमला होते ही वह नीचे झुक गए, जिससे गंभीर हादसा टल गया. घटना रात में होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी. रेलकर्मियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोग नशे की हालत में थे.
दो घंटे तक खड़ा रहा इंजन
हमले के बाद इंजन करीब दो घंटे तक वहीं खड़ा रहा. सूचना मिलने पर लोको विभाग, स्टेशन प्रशासन और रेल पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने रेलकर्मियों से जानकारी लेने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें-

