🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,203.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,422.43 💵 USD / INR : ₹ 96.29 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,203.08 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,422.43 💵 USD / INR : ₹ 96.29 📈 Sensex : 72,382.47 (0.66%) 📊 Nifty 50 : 22,555.75 (0.6%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर दो रात वाहनों की नो-एंट्री, बंद रहेगा ब्रिज, जानिए वजह

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है. 8 और 9 जुलाई की रात सेतु पर सात घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान IIT पटना की विशेषज्ञ टीम स्थायी पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण करेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना है. 8 और 9 जुलाई की रात सेतु पर सात घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. इस दौरान IIT पटना की विशेषज्ञ टीम स्थायी पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण करेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur News : विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज के स्थान पर होने वाले स्थायी पुनर्स्थापन (परमानेंट रेस्टोरेशन) कार्य के निरीक्षण को लेकर दो दिनों तक रात में वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. जिला प्रशासन ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर आम लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है.

भागलपुर डीएम अलंकृता पांडे का बड़ा एक्शन: गंगा घाटों का लिया जायजा, अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

8 और 9 जुलाई की रात रहेगा यातायात बंद

जिला प्रशासन के अनुसार, 08 जुलाई और 09 जुलाई 2026 की रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक विक्रमशिला सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान IIT पटना की विशेषज्ञ टीम बेली ब्रिज के स्थान पर प्रस्तावित स्थायी पुनर्स्थापन कार्य का तकनीकी निरीक्षण करेगी.

5.22 करोड़ से रोशन होगा भागलपुर शहर; जानें आपके इलाके को मिलेंगी कितनी स्ट्रीट लाइटें

सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया निर्णय

प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को देखते हुए सेतु पर किसी भी वाहन के आवागमन की अनुमति नहीं होगी. संबंधित अधिकारियों को वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट करने और आवश्यक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित अवधि के दौरान विक्रमशिला सेतु का उपयोग नहीं करने तथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है. प्रशासन ने कहा है कि यह अस्थायी व्यवस्था सेतु की सुरक्षा और स्थायी पुनर्स्थापन कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए आवश्यक है.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर-कटिहार यात्रियों को राहत, स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई तक चलेगी
भागलपुर की नई डीएम अलंकृता पांडेय ने संभाली कमान, श्रावणी मेला तैयारियों पर रहेगा विशेष फोकस
आर्थिक तंगी से परेशान अतिथि शिक्षक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बर्खास्तगी के विरोध में परिवार संग धरने पर बैठे
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
82%
2.2m/s
0%
मंगल
33 °
बुध
33 °
गुरु
32 °
शुक्र
32 °
शनि
32 °

अन्य खबरें