इस खबर में क्या है?
Bhagalpur News : नगर निगम ने शहर के अंधेरे रास्तों को रोशन करने की कवायद तेज कर दी है. बिजली के नये खंभों पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए टेक्निकल बिड (तकनीकी बोली) खोल दी गयी है. इस टेंडर प्रक्रिया में दो ठेकेदारों ने दिलचस्पी दिखायी है. अब सोमवार को तकनीकी बोली की समीक्षा की जायेगी. इसके बाद जरूरी चर्चा पूरी कर फाइनेंशियल बिड (वित्तीय बोली) खोली जायेगी और सफल एजेंसी को काम की जिम्मेदारी मिलने का रास्ता साफ होगा. ठेकेदार का चयन फाइनल होते ही तय जगहों पर लाइटें लगाने की शुरुआत कर दी जायेगी.
5068 पॉइंट पर लगेंगी नयी लाइटें
प्रशासन ने पहले ही ऐसे 5068 पॉइंट चिन्हित कर लिये हैं, जहां पोल होने के बावजूद स्ट्रीट लाइट न रहने से रात को अंधेरा रहता है. इन सभी पॉइंट पर अब एलइडी लाइटें चमकेंगी. इस कदम से उन नये विकसित हुए मोहल्लों और टोलों को फायदा मिलेगा, जो हाल ही में वार्ड विस्तार के तहत निगम के दायरे में आये हैं. इन क्षेत्रों के निवासी लंबे समय से रोशनी की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे.
भागलपुर सिटी में अब जहां जरूरत, वहीं पहुंचेगा टॉयलेट; नगर निगम की नई पहल
पांच फेज में पूरा होगा प्रोजेक्ट
निगम ने इस पूरे प्रोजेक्ट को पांच फेज में बांटकर पूरा करने का प्लान बनाया है. समय पर और सुचारू रूप से काम पूरा करने के लिए हर फेज में 10-10 वार्ड शामिल किये गये हैं. सभी फेज के लिए अलग से बजट अलॉट किया गया है और उसी के मुताबिक काम आगे बढ़ेगा. किश्तों में काम होने से हर वार्ड में मॉनिटरिंग और काम की रफ्तार पर नजर रखना आसान रहेगा.
टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ का फूटा गुस्सा, नियुक्ति नियमावली की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन
5.22 करोड़ का आयेगा खर्च
इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 5 करोड़ 22 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. तकनीकी और वित्तीय औपचारिकताएं पूरी होते ही चुनी गयी फर्म को वर्क ऑर्डर थमा दिया जायेगा. इसके तुरंत बाद शहर के अलग-अलग कोनों में एलइडी लाइट लगाने का काम जमीन पर दिखने लगेगा. इसके पूरा होने से उन सुदूर हिस्सों में भी रात को पर्याप्त उजाला रहेगा, जहां अब तक लाइट की कमी थी.
जानें किस वार्ड को मिलेंगी कितनी लाइटें
- वार्ड 1 से 10 : 836 एलइडी लाइट्स
- वार्ड 11 से 20 : 789 एलइडी लाइट्स
- वार्ड 21 से 30 : 1086 एलइडी लाइट्स
- वार्ड 31 से 39 : 983 एलइडी लाइट्स
- वार्ड 40 से 51 : 1374 एलइडी लाइट्स
मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
- प्रोजेक्ट का उद्देश्य: नगर निगम शहर की अंधेरे में डूबी गलियों को रोशन करने के लिए बिजली के नये पोलों पर एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाने जा रहा है.
- टेंडर की स्थिति: इस योजना के लिए तकनीकी बोली (टेक्निकल बिड) खोल दी गयी है, जिसमें दो ठेकेदारों ने भाग लिया है. सोमवार को इसका मूल्यांकन होने के बाद वित्तीय बोली खोली जायेगी.
- कुल चिह्नित स्थान: शहर के ऐसे 5068 पॉइंट की पहचान की गयी है, जहां खंभे होने के बाद भी लाइट न होने से अंधेरा रहता है.
- किन्हें मिलेगा फायदा: हाल के वर्षों में विकसित हुए नये मोहल्लों, टोलों और वार्ड विस्तार के बाद निगम क्षेत्र में शामिल हुए इलाकों को प्राथमिकता मिलेगी.
- पांच चरणों में काम: व्यवस्थित ढंग से समय पर काम पूरा करने के लिए पूरे प्रोजेक्ट को 5 फेज में बांटा गया है, जिसमें हर फेज में 10-10 वार्ड शामिल हैं.
- बजट और लागत: इस पूरी परियोजना पर करीब 5 करोड़ 22 लाख रुपये का खर्च आयेगा.
- लाइटों का वार्डवार आवंटन: वार्ड 1 से 10 में 836, वार्ड 11 से 20 में 789, वार्ड 21 से 30 में 1086, वार्ड 31 से 39 में 983 और वार्ड 40 से 51 में सबसे ज्यादा 1374 लाइटें लगायी जायेंगी.
इसे भी पढ़ें-

