इस खबर में क्या है?
Asansol Railway : आसनसोल डिवीजन के झाझा-सीतारामपुर सेक्शन के अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर डाउन लाइन पर ट्रैक मेंटेनेंस का जरूरी काम होना है. इस मरम्मत कार्य को लेकर रेलवे ने 09.07.2026 से 13.08.2026 के बीच हर सोमवार और गुरुवार को दोपहर 14:00 बजे से शाम 17:30 बजे तक यानी कुल 3 घंटे 30 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक प्लान किया है. इस ब्लॉक के कारण जुलाई महीने की 09, 13, 16, 20, 23, 27, 30 तारीख और अगस्त महीने की 03, 06, 10, 13 तारीख को नीचे दी गई ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी:
- 63546 जसीडीह – अंडाल मेमू पैसेंजर.
- 63509 बर्धमान – झाझा मेमू पैसेंजर.
- 63510 झाझा – बर्धमान मेमू पैसेंजर.
दुर्गापुर सेक्शन में भी मरम्मत कार्य: मंगलवार और शनिवार को प्रभावित रहेगा परिचालन
इसके अलावा, आसनसोल डिवीजन के ही दुर्गापुर कोक ओवन प्लांट – दुर्गापुर सेक्शन में भी पटरी की मरम्मत का काम किया जाना है. इसके लिए रेलवे प्रशासन ने 11.07.2026 से 11.08.2026 के बीच हर मंगलवार और शनिवार को दोपहर 14:30 बजे से शाम 18:00 बजे तक (3 घंटे 30 मिनट) का ट्रैफिक ब्लॉक तय किया है. इसके असर से जुलाई की 11, 14, 18, 21, 25, 28 तारीख और अगस्त की 01, 04, 08, 11 तारीख को ये ट्रेनें नहीं चलेंगी:
- 63522 आसनसोल – बर्धमान मेमू.
- 63515 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू.
- 63524 आसनसोल – बर्धमान मेमू.
- 63517 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू.
इसे भी पढ़ें-


