🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,511.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,83,580.02 💵 USD / INR : ₹ 96.84 📈 Sensex : 71,593.24 (-2.02%) 📊 Nifty 50 : 22,231.80 (-1.64%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,511.93 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,83,580.02 💵 USD / INR : ₹ 96.84 📈 Sensex : 71,593.24 (-2.02%) 📊 Nifty 50 : 22,231.80 (-1.64%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत, 78 घायल; ईरान ने जारी किए हताहतों के आंकड़े

US Airstrike In Iran: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी हवाई हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 लोग घायल हुए हैं. वहीं, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

विज्ञापन

US Airstrike In Iran: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी हवाई हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 लोग घायल हुए हैं. वहीं, जवाबी कार्रवाई में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

विज्ञापन

US Airstrike In Iran: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान ने पहली बार हालिया अमेरिकी हवाई हमलों में हुए नुकसान का आधिकारिक ब्योरा जारी किया है. ईरानी स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केर्मनपुर के अनुसार, पिछले दो दिनों में अमेरिकी एयरस्ट्राइक में 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 78 अन्य घायल हुए हैं.

पहली बार सामने आया आधिकारिक आंकड़ा

हुसैन केर्मनपुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि हालिया हमलों के बाद यह पहली बार है, जब सरकार ने मृतकों और घायलों की संख्या सार्वजनिक की है. इससे पहले हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई थी.

फ्रांस में उड़ान के कुछ मिनट बाद आसमान से गिरा स्काइडाइविंग विमान, 11 लोगों की मौत

अमेरिका ने 90 ठिकानों पर हमले का किया दावा

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान द्वारा ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद जवाबी कार्रवाई की गई. अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान में करीब 90 सैन्य ठिकानों और बंदरगाह सुविधाओं को निशाना बनाया.

सेंट्रल कमांड ने हमले का ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो भी जारी किया है, जिसमें रनवे और मिसाइल लॉन्चर जैसे सैन्य ठिकानों पर हमले दिखाई दे रहे हैं. अमेरिकी सेना का कहना है कि अभियान का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की सुरक्षा को प्रभावित करने की ईरान की क्षमता को कमजोर करना था.

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने साधे अमेरिकी ठिकाने

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की. ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है.

दहल उठा ईरान, अमेरिका ने 10 ठिकानों पर बरसाए बम; ट्रंप बोले- नहीं सुधरे तो खत्म हो जाएगा वजूद

बहरीन में दो बार सायरन बजाए गए. यहां अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है. हालांकि, तीनों देशों में किसी बड़े नुकसान की तत्काल पुष्टि नहीं हुई है.

ड्रोन और मिसाइलों को रोकने में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

कुवैत की सेना ने कहा कि वह ड्रोन और मिसाइलों को लक्ष्य तक पहुंचने से पहले रोकने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. वहीं, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बहरीन और कुवैत में किए गए हमलों की जिम्मेदारी ली है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
moderate rain
26 ° C
26 °
26 °
78%
1.5m/s
62%
गुरु
24 °
शुक्र
30 °
शनि
31 °
रवि
32 °
सोम
33 °

अन्य खबरें