इस खबर में क्या है?
Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने रविवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया. सामान्य प्रशासन विभाग ने सात आईएएस अधिकारियों समेत बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 45 अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी कर दी. इस फेरबदल में कई जिलों के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), उप विकास आयुक्त (डीडीसी), जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
तबादले के तहत राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी रहे संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है. वहीं गया के बंदोबस्त पदाधिकारी मुकेश कुमार को वित्त विभाग के भविष्य निधि निदेशालय में पदस्थापित किया गया है.
कई विभागों में बदले गए अपर सचिव
सरकार ने मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अभिलेष कुमार सिंह को कृषि विभाग में अपर सचिव बनाया है. नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार रजक को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग भेजा गया है.
रांची में अब बिना NOC नहीं होगी बोरिंग, 2500 रुपये शुल्क के साथ रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य
हालांकि नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार का हाल ही में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें पूर्ववत उसी विभाग में बनाए रखा गया है.
Bihar IAS Transfer: सारा अशरफ और तुषार कुमार को नई जिम्मेदारी
खाद्य संरक्षण उद्योग विभाग की निदेशक सारा अशरफ को नालंदा जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं मुजफ्फरपुर पूर्व के अनुमंडल पदाधिकारी तुषार कुमार अब पूर्णिया के नए एसडीओ होंगे. उन्हें कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी दी गई हैं.
45 BAS अधिकारियों का भी हुआ तबादला
सरकार ने दूसरी अधिसूचना जारी कर बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों का भी तबादला किया है. इनमें बड़ी संख्या में अधिकारियों को अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, वरीय उप समाहर्ता, बंदोबस्त पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के पदों पर तैनात किया गया है.
सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया गया है.
पटना समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग
पटना में संजीत कुमार को कंकड़बाग अंचल, पटना नगर निगम का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. धर्मराज कुमार को मसौढ़ी का अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया है. राजीव कुमार को उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
प्रिंस खान गैंग पर चतरा पुलिस का बड़ा वार, 2 गुर्गे गिरफ्तार, लोजपा नेता से मांगी थी रंगदारी
इसके अलावा संजय कुमार, मुकेश कुमार, अभिलेष कुमार सिंह, मनोज कुमार रजक और मनोज कुमार को भी पटना स्थित विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारी मिली है.
इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में रंजीत कुमार को डुमरांव का एसडीओ, रंजो कुमारी को भागलपुर का डीडीसी, गौरव सिंह को औरंगाबाद का एसडीओ, प्रवीण कुमार को समस्तीपुर का जिला परिवहन पदाधिकारी, प्रशांत अभिषेक को बाढ़ का एसडीओ तथा रवि शंकर अरविंद को मुंगेर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.
अधिसूचना में कहा गया है कि नई पदस्थापना वाले अधिकारियों को नियमानुसार संबंधित क्षेत्रों में कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां भी प्रदान की जाएंगी.
प्रमुख अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
संजय कुमार – अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग
मुकेश कुमार – भविष्य निधि निदेशालय, वित्त विभाग
अभिलेष कुमार सिंह – अपर सचिव, कृषि विभाग
मनोज कुमार रजक – अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग
मनोज कुमार – स्थानांतरण आदेश निरस्त, नगर विकास एवं आवास विभाग में यथावत
सारा अशरफ – उप विकास आयुक्त-सह-सीईओ, जिला परिषद नालंदा
तुषार कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), पूर्णिया
संजीत कुमार – कार्यपालक पदाधिकारी, कंकड़बाग अंचल, पटना नगर निगम
धर्मराज कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी
राजीव कुमार – संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग
रंजीत कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव
रंजो कुमारी – उप विकास आयुक्त (डीडीसी), भागलपुर
गौरव सिंह – अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद
प्रवीण कुमार – जिला परिवहन पदाधिकारी, समस्तीपुर
प्रशांत अभिषेक – अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़
रवि शंकर अरविंद – भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर), मुंगेर
इसे भी पढ़ें-


