🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,30,548.16 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,89,645.82 💵 USD / INR : ₹ 96.78 📈 Sensex : 72,472.33 (1.23%) 📊 Nifty 50 : 22,520.45 (1.3%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

CJP Protest : 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, पूछा- क्रांति की लहर कब तक रोक पाओगे?

Rohini Acharya Protest Statement : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने के दावे पर रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाए हैं. लालू प्रसाद की बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ध्रुव राठी समेत अन्य प्रदर्शनकारियों की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 का हवाला देते हुए हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की.

विज्ञापन

Rohini Acharya Protest Statement : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान 500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने के दावे पर रोहिणी आचार्य ने सवाल उठाए हैं. लालू प्रसाद की बेटी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ध्रुव राठी समेत अन्य प्रदर्शनकारियों की कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19 का हवाला देते हुए हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग की.

विज्ञापन

CJP Protest : दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान 500 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के दावे के बीच रोहिणी आचार्य ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट साझा कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग की.

दिल्ली से बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें, शनिवार को 4 प्रमुख ट्रेनें रद्द

रोहिणी आचार्य ने अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘कितने युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को सलाखों में डालोगे. क्रांति की उठती इस लहर को कब तक रोक पाओगे?’ उन्होंने कहा कि डराने और धमकाने से युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता. उनके मुताबिक, देश का युवा तानाशाही के खिलाफ सड़कों पर उतर चुका है.

ध्रुव राठी समेत कई लोगों को हिरासत में लेने का दावा

प्रदर्शन के दौरान सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव को फ्लाइट में ही हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ध्रुव राठी को भी डिटेन किए जाने का दावा किया गया. इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

‘देश के हर कोने में मिलेंगे कई ध्रुव राठी और सौरभ’

रोहिणी आचार्य ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘सच बोलने वाली आवाज को जब-जब तुम दबाओगे. देश के हर कोने में तुम कई ध्रुव राठी और सौरभ पाओगे’. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के जरिए सरकार आलोचनात्मक आवाजों को दबाने की कोशिश कर रही है.

एक अन्य पोस्ट में रोहिणी ने ध्रुव राठी, सीजेपी के अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका और अन्य युवा आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी तथा दिल्ली में प्रवेश पर पाबंदी को मोदी-शाह के इशारे पर की गई कार्रवाई बताया. उन्होंने इसे केंद्र सरकार की बढ़ती तानाशाही का प्रमाण करार दिया.

संविधान के अनुच्छेद 19 का उठाया सवाल

रोहिणी आचार्य ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे लोगों को राजधानी की सीमाओं या एयरपोर्ट पर रोकना संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत मिली स्वतंत्रता का उल्लंघन है. उन्होंने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों की कार्रवाई की निंदा करते हुए उनकी रिहाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें-

भागलपुर में फर्जी शिक्षिका के नाम पर लाखों का खेल, 6 पर केस; हिरासत में कंप्यूटर ऑपरेटर
पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत से उठे सवाल, चार दिन बाद रेलवे ट्रैक पर मिला शव
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
29.2 ° C
29.2 °
29.2 °
71%
1.9m/s
61%
शनि
29 °
रवि
31 °
सोम
32 °
मंगल
33 °
बुध
32 °

अन्य खबरें