🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,901.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,342.32 💵 USD / INR : ₹ 95.54 📈 Sensex : 76,933.59 (-0.7%) 📊 Nifty 50 : 24,090.85 (-0.48%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,40,901.14 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,342.32 💵 USD / INR : ₹ 95.54 📈 Sensex : 76,933.59 (-0.7%) 📊 Nifty 50 : 24,090.85 (-0.48%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बांकीपुर से BJP उम्मीदवार की संपत्ति का खुलासा, जानिए कितने अमीर हैं भाजपा प्रत्याशी

Neeraj Kumar Net Worth: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार की संपत्ति और शैक्षणिक विवरण चुनावी हलफनामे से सामने आया है. हलफनामे के अनुसार उनके पास 20.28 लाख रुपये की कुल संपत्ति है और उन पर किसी भी तरह का कर्ज या आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. जानिए नीरज कुमार की आय, संपत्ति, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

विज्ञापन

Neeraj Kumar Net Worth: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार की संपत्ति और शैक्षणिक विवरण चुनावी हलफनामे से सामने आया है. हलफनामे के अनुसार उनके पास 20.28 लाख रुपये की कुल संपत्ति है और उन पर किसी भी तरह का कर्ज या आपराधिक मामला दर्ज नहीं है. जानिए नीरज कुमार की आय, संपत्ति, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

विज्ञापन

Neeraj Kumar Net Worth: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार ने 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. नामांकन के साथ निर्वाचन आयोग में दाखिल चुनावी हलफनामे से उनकी संपत्ति, आय, शैक्षणिक योग्यता और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां सार्वजनिक हो गई हैं. हलफनामे के अनुसार नीरज कुमार की उम्र 32 वर्ष है और वह पटना के मीठापुर इलाके के निवासी हैं.

20.28 लाख रुपये की कुल संपत्ति

चुनावी हलफनामे के मुताबिक नीरज कुमार के पास कुल 20.28 लाख रुपये की संपत्ति है. इसमें 12,28,554 रुपये की चल संपत्ति शामिल है. चल संपत्ति में नकद राशि, बैंक खातों में जमा धनराशि और आभूषण शामिल हैं.

बांकीपुर उपचुनाव में एनडीए ने झोंकी ताकत, नीरज सिन्हा ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद, ललन सिंह बोले- जीत तय

70 हजार नकद, बैंक खातों में 9.24 लाख से अधिक जमा

हलफनामे के अनुसार नीरज कुमार के पास 70 हजार रुपये नकद हैं. वहीं, पटना स्थित एसबीआई और यूको बैंक के खातों में 9.24 लाख रुपये से अधिक जमा हैं.

यहां क्लिक करें

सोने की चेन, अंगूठी और 300 ग्राम चांदी भी है

नीरज कुमार के पास एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और 300 ग्राम चांदी भी है. हलफनामे के अनुसार इन आभूषणों का कुल बाजार मूल्य करीब 2.35 लाख रुपये है.

बांकीपुर से BJP ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा को मिला टिकट

आठ लाख रुपये की पुश्तैनी कृषि भूमि

अचल संपत्ति के रूप में नीरज कुमार के पास करीब आठ लाख रुपये मूल्य की पुश्तैनी कृषि भूमि है. यह जमीन गोना इलाके में स्थित है. हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके नाम पर कोई व्यावसायिक भवन या निजी आवास नहीं है.

न बैंक का कर्ज, न कोई आपराधिक मामला

हलफनामे के अनुसार नीरज कुमार पर किसी भी बैंक या वित्तीय संस्था का कोई कर्ज नहीं है. उन्होंने किसी प्रकार की देनदारी घोषित नहीं की है. वहीं, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है और न ही किसी अदालत में कोई मामला लंबित है.

सामाजिक कार्य और व्यापार से होती है आय

नीरज कुमार ने अपनी आय का स्रोत सामाजिक कार्य और व्यापार बताया है. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी कुल आय 6,71,760 रुपये घोषित की है.

2012 में मैट्रिक, 2024 में पूरी की स्नातक की पढ़ाई

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो नीरज कुमार ने वर्ष 2012 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) से मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी. इसके बाद उन्होंने मगध विश्वविद्यालय के अंतर्गत मगध महाविद्यालय, सकुराबाद से वर्ष 2024 में स्नातक की डिग्री हासिल की.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33 ° C
33 °
33 °
75%
2.6m/s
61%
शुक्र
35 °
शनि
29 °
रवि
31 °
सोम
30 °
मंगल
28 °

अन्य खबरें