विज्ञापन

वायरल वीडियो

बांकीपुर से BJP ने बदला उम्मीदवार, अभिषेक कुमार की जगह नीरज कुमार सिन्हा को मिला टिकट

Bankipur BJP Candidate: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव किया है. पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया. इसके बाद पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है.

विज्ञापन

Bankipur BJP Candidate: बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवार में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने पहले घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार की जगह अब नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई, जिसके बाद भाजपा नेतृत्व ने तत्काल नया प्रत्याशी घोषित कर दिया.

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति के निर्णय के अनुसार, राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को पत्र जारी कर नीरज कुमार सिन्हा के नाम की घोषणा की. इसके साथ ही बांकीपुर सीट पर पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बदल गया है.

पारिवारिक कारणों से अभिषेक कुमार ने वापस लिया नाम

भाजपा ने इससे पहले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि, उन्होंने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई. इसके बाद पार्टी ने बिना देरी किए नए उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाते हुए नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतार दिया.

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कब को होगा नामांकन

Bankipur BJP Candidate: बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ सियासी सफर

भाजपा के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा पटना के मीठापुर बी एरिया के निवासी हैं. उनका जन्म 1 जुलाई 1994 को हुआ था. स्वर्गीय ध्रुव कुमार और स्वर्गीय सरोज देवी के पुत्र नीरज कुमार सिन्हा अविवाहित हैं तथा स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं.

उन्होंने वर्ष 2006 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी. इसके बाद बूथ अध्यक्ष के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभाते हुए उन्होंने राजनीति की शुरुआत की. बाद में वे नरेंद्र भारती मंडल के मंडल महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और दो बार मंडल अध्यक्ष रहे. वर्तमान में भी वे मंडल अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं.

संगठन में सक्रिय भूमिका का मिला पुरस्कार

नीरज कुमार सिन्हा का परिवार लंबे समय से जनसंघ और भाजपा की विचारधारा से जुड़ा रहा है. उनके चाचा स्वर्गीय नरेंद्र भारती जनसंघ के सक्रिय कार्यकर्ता थे. उनके सम्मान में ही मंडल का नाम ‘नरेंद्र भारती मंडल’ रखा गया था.

घर के पीछे पेड़ से लटका मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, मौत की वजह की जांच में जुटी पुलिस

पार्टी संगठन में लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाने और जमीनी स्तर पर कार्य करने के बाद भाजपा ने उन्हें बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाकर बड़ा अवसर दिया है. अब उपचुनाव में नीरज कुमार सिन्हा भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
heavy intensity rain
34 ° C
34 °
34 °
55%
2.8m/s
98%
शुक्र
34 °
शनि
29 °
रवि
33 °
सोम
34 °
मंगल
32 °

अन्य खबरें