🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,692.88 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,622.92 💵 USD / INR : ₹ 95.60 📈 Sensex : 74,781.76 (-0.16%) 📊 Nifty 50 : 23,398.10 (-0.34%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार के 13 जिलों पर मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तेज हवा-बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा, बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. लगातार उमस और तेज धूप के बीच अब कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के संकेत मिले हैं. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में तेज हवा, मेघगर्जन, बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी गई है.

इन 13 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका है.

बिहार के 13 जिलों पर मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तेज हवा-बारिश और वज्रपात की चेतावनी Bihar Rain Alert 15
बेऊर जेल से बाहर आए तेजप्रताप यादव, सरकार के फैसले के बीच मिली रिहाई

वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. कुछ क्षेत्रों में दोपहर तक उमस और गर्मी का असर रहेगा, लेकिन शाम के समय मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है.

दो-तीन दिन की सुस्ती के बाद फिर सक्रिय होगा मॉनसून

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर तटीय ओडिशा और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना गहरा अवदाब लगातार पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसी सिस्टम के प्रभाव से अगले एक-दो दिनों में बिहार में मॉनसून दोबारा सक्रिय होने की संभावना है.

पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. इसके साथ कई स्थानों पर बारिश भी दर्ज की जा सकती है.

Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

मंगलवार को शाम में बदला मौसम

मंगलवार को दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. हालांकि शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली. पटना के कई इलाकों में तेज हवा के साथ करीब 10 मिनट तक बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली.

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा. बुधवार को भी राजधानी में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
28 ° C
28 °
28 °
83%
3.1m/s
81%
शनि
28 °
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
35 °
बुध
33 °

अन्य खबरें