विज्ञापन

वायरल वीडियो

बेऊर जेल से बाहर आए तेजप्रताप यादव, सरकार के फैसले के बीच मिली रिहाई

Bihar Student Protest मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को मंगलवार देर शाम बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी राहत मिली. बिहार बंद के दौरान हुई गिरफ्तारी के तीन दिन बाद सभी जेल से बाहर आए.

विज्ञापन

Bihar Student Protest मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को मंगलवार देर शाम बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी राहत मिली. बिहार बंद के दौरान हुई गिरफ्तारी के तीन दिन बाद सभी जेल से बाहर आए.

विज्ञापन

Bihar Student Protest: बिहार बंद के दौरान हुई गिरफ्तारी के तीन दिन बाद पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव आखिरकार मंगलवार देर शाम बेऊर जेल से बाहर आ गए. उनके साथ गिरफ्तार चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया. देर शाम जमानत के आदेश जेल पहुंचते ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी की गई.

Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

जेल प्रशासन के अनुसार, अदालत से जमानत मिलने के बाद संबंधित दस्तावेज शाम में बेऊर जेल पहुंचे. आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तेजप्रताप यादव समेत सभी पांच लोगों को रिहा कर दिया गया. बेऊर जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि की है.

बिहार बंद के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान गांधी मैदान थाना क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने तेजप्रताप यादव और अन्य के खिलाफ दंगा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था. इसके बाद शनिवार को फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से उन्हें हिरासत में लिया गया और देर रात न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया गया.

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी

जेल में बिगड़ी थी तबीयत

बेऊर जेल में बंद रहने के दौरान तेजप्रताप यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी. स्वास्थ्य खराब होने के बाद उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया. इसी बीच उनकी ओर से अदालत में जमानत याचिका दाखिल की गई थी.

सरकार ने भी लिया था बड़ा फैसला

इधर, बिहार सरकार ने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी प्राथमिकियों को वापस लेने का फैसला किया था. सरकार के इस निर्णय के बीच अदालत से जमानत मिलने के बाद तेजप्रताप यादव और चारों छात्र कार्यकर्ताओं की रिहाई का रास्ता साफ हो गया.

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
75%
5.6m/s
83%
मंगल
29 °
बुध
35 °
गुरु
34 °
शुक्र
34 °
शनि
34 °

अन्य खबरें