🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप

Shravani Mela 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 'श्रावणी मेला 2026' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. ऐप के जरिए घर बैठे बाबा अजगैवीनाथ का लाइव दर्शन किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा पुल, रोपवे और पर्यटन विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 'श्रावणी मेला 2026' मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. ऐप के जरिए घर बैठे बाबा अजगैवीनाथ का लाइव दर्शन किया जा सकेगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा पुल, रोपवे और पर्यटन विकास से जुड़ी कई घोषणाएं भी कीं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस बार तकनीक का भी सहारा मिलेगा. अब जो श्रद्धालु किसी कारणवश अजगैवीनाथ धाम नहीं पहुंच सकेंगे, वे मोबाइल पर ही मंदिर की पूजा और आरती का लाइव दर्शन कर सकेंगे. यह सुविधा ‘श्रावणी मेला 2026’ मोबाइल ऐप के जरिए मिलेगी, जिसका शुभारंभ बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया.

भागलपुर के इन इलाकों में कल 5 घंटे बंद रहेगी बिजली

भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि यह मोबाइल ऐप भागलपुर जिला प्रशासन और भागलपुर ट्रिपल आईटी के संयुक्त प्रयास से तैयार किया गया है. इसमें श्रद्धालुओं को श्रावणी मेला से जुड़ी जरूरी जानकारियां और सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी.

Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप Shravani Mela 2026 2

लाइव दर्शन के साथ मिलेगी मेला की पूरी जानकारी

डीएम ने कहा कि जो श्रद्धालु अजगैवीनाथ धाम नहीं आ पाएंगे, वे ऐप के माध्यम से मंदिर में होने वाली पूजा का लाइव दर्शन कर सकेंगे. कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग की ओर से श्रावणी मेला की तैयारियों और सुविधाओं पर आधारित एक विशेष वीडियो भी प्रस्तुत किया गया.

विधायक ने एयरपोर्ट और सिंचाई परियोजना की उठाई मांग

समारोह में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, पांच विधानसभा क्षेत्रों में गंगाजल आधारित सिंचाई व्यवस्था समेत अन्य विकास कार्यों का मुद्दा उठाया. उन्होंने इन मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा. भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल ने भी समारोह को संबोधित किया, जबकि बांका सांसद गिरधारी प्रसाद यादव ने विधायक की मांगों का समर्थन किया.

Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप Shravani Mela 2026 3
भागलपुर से रांची के लिए पहली मेला स्पेशल ट्रेन रवाना, पहले दिन ही यात्रियों की उमड़ी भीड़

सुल्तानगंज का नाम बदलने पर सरकार कर रही विचार

बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरकार ने श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं. वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सुल्तानगंज का नाम बदलकर ‘अजगैवीनाथ धाम’ करने की मांग पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है.

सीएम ने विकास योजनाओं का रखा रोडमैप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का महापर्व है और देश-विदेश से श्रद्धालु यहां से गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम जाते हैं. उन्होंने घोषणा की कि उत्तरवाहिनी गंगा क्षेत्र को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा. इसके तहत गंगा किनारे तटबंध, सड़क और पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा.

Video: श्रावणी मेला का उद्घाटन के साथ श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सौगात, सीएम ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप Shravani Mela 2026 4

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगुवानी-सुल्तानगंज गंगा पुल का निर्माण 31 दिसंबर 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके अलावा अजगैवीनाथ धाम से अगुवानी घाट तक रोपवे का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि अजगैवीनाथ धाम को वैश्विक धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के साथ अजगैवीनाथ एयरपोर्ट के विकास की दिशा में भी काम किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें-

बिहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध आरा मिल जब्त, कीमती लकड़ियां बरामद
पूर्व के मुकदमे पर भड़के पार्षद, निगम सदन में धरने का ऐलान; 30 जुलाई को होगा शक्ति प्रदर्शन
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें