विज्ञापन

वायरल वीडियो

धनबाद : 14 दिन की रिमांड पर तीन हार्डकोर माओवादी, अब NIA-IB समेत कई एजेंसियां करेंगी पूछताछ

Dhanbad News के तहत 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर माओवादियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. अब NIA, IB और कई राज्यों की पुलिस उनसे पूछताछ करेगी.

विज्ञापन

Dhanbad News के तहत 2.20 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा समेत तीन हार्डकोर माओवादियों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. अब NIA, IB और कई राज्यों की पुलिस उनसे पूछताछ करेगी.

विज्ञापन

Dhanbad News: भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य और 2.20 करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल समेत तीन हार्डकोर नक्सलियों से अब राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय जांच एजेंसियां पूछताछ करेंगी. धनबाद की अदालत ने तीनों को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया. कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद बरवाअड्डा थाना पुलिस देर शाम उन्हें रिमांड पर लेकर पहुंची.

कई एजेंसियां करेंगी अलग-अलग पूछताछ

तीनों नक्सलियों से पूछताछ के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) सहित बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पुलिस की टीमें भी धनबाद पहुंचेंगी. संबंधित एजेंसियां अपने-अपने मामलों के आधार पर अलग-अलग पूछताछ करेंगी.

जेल में बंद प्रमोद की बढ़ीं मुश्किलें, आय से अधिक संपत्ति मामले में दाखिल की चार्जशीट

धनबाद पुलिस ने भेजा पत्र

धनबाद पुलिस ने तीनों माओवादियों से पूछताछ के लिए एनआईए, आईबी, बिहार पुलिस, ओडिशा पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र भेजा है. एजेंसियों की टीमों के धनबाद पहुंचने के बाद पूछताछ की प्रक्रिया शुरू होगी.

14 दिन की रिमांड में जुटाई जाएंगी जानकारियां

पुलिस रिमांड के दौरान जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास करेंगी कि तीनों किन-किन घटनाओं में शामिल रहे, आगे किस तरह की गतिविधियों की तैयारी कर रहे थे और विभिन्न राज्यों में पुलिस बलों पर हुए हमलों में उनकी क्या भूमिका रही. इसके अलावा संगठन के सक्रिय सदस्यों, हथियारों की आपूर्ति और ठिकानों से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जाएगी.

इन तीन नक्सलियों को मिली रिमांड

  • मिसिर बेसरा उर्फ सागर उर्फ भास्कर उर्फ सुर्निमल (2.20 करोड़ रुपये का इनामी)
  • मेहनत उर्फ मोछू उर्फ विभीषण (15 लाख रुपये का इनामी)
  • गौरव उर्फ वीरेंद्र हांसदा उर्फ सौरभ

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में शर्मनाक वारदात: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
54%
4.9m/s
100%
शुक्र
32 °
शनि
36 °
रवि
34 °
सोम
28 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें