🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,370.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,930.21 💵 USD / INR : ₹ 95.92 📈 Sensex : 74,612.72 (-0.23%) 📊 Nifty 50 : 23,310.00 (-0.38%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,370.22 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,930.21 💵 USD / INR : ₹ 95.92 📈 Sensex : 74,612.72 (-0.23%) 📊 Nifty 50 : 23,310.00 (-0.38%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कांवरियों की राह होगी आसान, बाबा धाम में बनेगा 200 करोड़ का एलिवेटेड फुटओवरब्रिज

Deoghar News के तहत बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे पुल से नेहरू पार्क तक एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाने की योजना पर काम तेज हो गया है. 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए फिजिबिलिटी सर्वे पूरा कर लिया गया है. दो महीने में रिपोर्ट तैयार होने के बाद डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन

Deoghar News के तहत बाबा बैद्यनाथ धाम में कांवरियों की सुविधा के लिए रेलवे पुल से नेहरू पार्क तक एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाने की योजना पर काम तेज हो गया है. 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए फिजिबिलिटी सर्वे पूरा कर लिया गया है. दो महीने में रिपोर्ट तैयार होने के बाद डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू होगी.

विज्ञापन

Deoghar News: श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों कांवरियों को अब सड़क पर वाहनों के बीच चलने की परेशानी से राहत मिल सकती है. कांवरिया पथ से नेहरू पार्क तक एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाने की योजना पर सरकार ने काम तेज कर दिया है. गुरुवार को पथ निर्माण विभाग (PWD) और स्पर्श कंसल्टेंट की टीम ने पूरे प्रस्तावित रूट का फिजिबिलिटी सर्वे किया. शुरुआती जांच में रेलवे पुल के बाद से ब्रिज निर्माण को तकनीकी रूप से सबसे उपयुक्त माना गया है.

श्रावणी मेला ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों की चलती बाइक बनी आग का गोला, कूदकर बचाई जान

200 करोड़ की परियोजना, सिर्फ कांवरियों के लिए बनेगा पैदल मार्ग

करीब 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सात मीटर चौड़ा एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाया जाएगा. इसमें पांच मीटर चौड़ा हिस्सा सिर्फ कांवरियों के आवागमन के लिए होगा, जबकि दो मीटर चौड़ी जगह सुरक्षा, रखरखाव और आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित रहेगी.

Deoghar News: ऐसा होगा पूरा रूट

प्रस्तावित फुटओवरब्रिज रेलवे पुल के बाद से शुरू होकर रांगा मोड़, बिजली पासी चौक, बीएन झा पथ, पंडित शिवराम झा चौक और मानसरोवर हनुमान मंदिर होते हुए नेहरू पार्क तक पहुंचेगा. इससे श्रद्धालु सीधे शिवगंगा पहुंचेंगे और स्नान के बाद बिना ट्रैफिक बाधा के दर्शन की कतार में शामिल हो सकेंगे.

ब्रिज पर ही मिलेंगी जरूरी सुविधाएं

योजना के तहत फुटओवरब्रिज पर 11 स्थानों पर टॉयलेट, मेडिकल सहायता केंद्र और पुलिस कैंप बनाए जाएंगे. इसके अलावा आठ जगह रैंप और सीढ़ियां होंगी, ताकि पुलिस, मेडिकल टीम और अन्य आपातकालीन सेवाएं आसानी से पहुंच सकें.

बारिश में ड्यूटी आसान होगी, 200 पुलिसकर्मियों को मिले रेनकोट

सर्वे में बदला गया रूट

फिजिबिलिटी सर्वे के दौरान तकनीकी टीम ने दो अहम बदलाव सुझाए हैं. दर्शनियां स्थित प्रणय वाटिका मार्ग और विश्वनाथ मिश्र लेन में जगह कम होने के कारण इन हिस्सों को योजना से बाहर रखा गया है. अब ब्रिज हिंदी विद्यापीठ से शिवराम झा चौक होते हुए मानसरोवर के किनारे-किनारे नेहरू पार्क तक ले जाने की योजना है.

दो महीने बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता एमके महतो के अनुसार, दो महीने के भीतर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी. इसके बाद परियोजना का अंतिम डिजाइन और डीपीआर तैयार होगी. रिपोर्ट मंजूर होने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

सिल्ली थाना में जन शिकायत शिविर, छह मामलों की सुनवाई; चार का मौके पर हुआ समाधान
बड़गाईं जमीन घोटाले में तीन साल बाद बड़ी न्यायिक कार्रवाई, 14 आरोपियों पर आरोप तय
 प्रदर्शन खत्म होते ही खुली सड़कें, बैरिकेड हटे तो सामान्य हुआ ट्रैफिक
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
32 ° C
32 °
32 °
66%
2.6m/s
55%
मंगल
33 °
बुध
35 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °

अन्य खबरें