RRB Exam Special Train: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने टाटानगर और रामपुर बाज़ार के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह परीक्षा स्पेशल ट्रेन मालदा टाउन स्टेशन सहित पूर्व रेलवे के कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के परीक्षार्थियों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी.
10-10 फेरों में चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 08181 टाटानगर–रामपुर बाज़ार एग्ज़ामिनेशन स्पेशल 3, 4, 5, 6, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 अगस्त 2026 को टाटानगर से शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे रामपुर बाज़ार पहुंचेगी.
कोलकाता से सीधे नेपाल पहुंची पहली कंटेनर मालगाड़ी, भारत-नेपाल व्यापार को मिली नई रफ्तार
वहीं, गाड़ी संख्या 08182 रामपुर बाज़ार–टाटानगर एग्ज़ामिनेशन स्पेशल 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 अगस्त 2026 को रामपुर बाज़ार से सुबह 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 12:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी.
RRB Exam Special Train: इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में डंकुनी, बर्धमान, बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुरहाट, पाकुड़, न्यू फरक्का और मालदा टाउन स्टेशन पर रुकेगी. इससे इन क्षेत्रों के परीक्षार्थियों और यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा.
हावड़ा स्टेशन पर 60 घंटे का मेगा ब्लॉक, 53 मेल-एक्सप्रेस का स्टेशन बदला, यात्रा से पहले देखें पूरी सूची
जनरल और स्लीपर कोच की सुविधा
रेलवे के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास और स्लीपर क्लास के कोच लगाए जाएंगे. इससे सामान्य यात्रियों के साथ-साथ परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों को भी आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी.
जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग
रेलवे ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी. अभ्यर्थियों और यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक सूचना पर नजर बनाए रखें.
इसे भी पढ़ें-



