विज्ञापन

वायरल वीडियो

शिकार करने आए थे, खुद बन गए शिकार… पटना में सुपारी किलर की पीट-पीटकर हत्या

Gaurichak Supari Killer Dead: पटना के गौरीचक में जमीन कारोबारी की हत्या करने पहुंचे कथित सुपारी किलरों का प्लान उल्टा पड़ गया. ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जिनमें एक की भीड़ की पिटाई में मौत हो गई. तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Gaurichak Supari Killer Dead: पटना के गौरीचक में जमीन कारोबारी की हत्या करने पहुंचे कथित सुपारी किलरों का प्लान उल्टा पड़ गया. ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जिनमें एक की भीड़ की पिटाई में मौत हो गई. तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Gaurichak Supari Killer Dead: जमीन कारोबारी की हत्या करने की साजिश लेकर पहुंचे कथित सुपारी किलरों का प्लान कुछ ही मिनटों में उल्टा पड़ गया. गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले बदमाशों को ग्रामीणों ने ऐसा घेरा कि भागने का मौका नहीं मिला. कई किलोमीटर तक पीछा करने के बाद दो बदमाश पकड़ लिए गए. भीड़ के गुस्से में एक की मौके पर ही ऐसी पिटाई हुई कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी जिंदगी की लड़ाई खत्म हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में भर्ती है. तीसरा आरोपी अब भी फरार है.

‘मैं केंद्रीय मंत्री का पीएस बोल रहा हूं…’ IG जेल को आया फोन, जांच हुई तो खुल गया बड़ा खेल

गोलियां चलीं, लेकिन गांव नहीं डरा

घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के लक्ष्मीचक गांव की है. पुलिस के अनुसार, तीन हथियारबंद अपराधी बाइक से जमीन कारोबारी सुरेश कुमार की हत्या करने पहुंचे थे. पुलिस की शुरूआती जांच में आरोप है कि इस वारदात की सुपारी मसौढ़ी निवासी नितीश कुमार ने दी थी. गांव पहुंचते ही बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने के बजाय उनके पीछे पड़ गए.

फिल्मी अंदाज में पीछा, बाइक फिसली और पलट गया खेल

गोलीबारी के बाद तीनों बदमाश गांव से भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा किया. धमाल गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. बाइक गिरते ही दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए, जबकि तीसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला.

Gaurichak Supari Killer Dead: भीड़ के गुस्से का शिकार बने दोनों आरोपी

गांव वालों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती, दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे. अस्पताल में डॉक्टरों ने सूरज कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि विवेक कुमार का इलाज जारी है.

अब सुपारी देने वाले की तलाश

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा मिला है. घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं. फरार आरोपी और कथित सुपारी देने वाले नितीश कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद गौरीचक और आसपास के इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों की भूमिका की भी जांच होगी और पूरे मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
NEET पेपर लीक पर युवा राजद का हमला, कहा- छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
23 ° C
23 °
23 °
64%
2.6m/s
0%
गुरु
23 °
शुक्र
30 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन