🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,689.33 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,96,952.90 💵 USD / INR : ₹ 95.40 📈 Sensex : 78,079.96 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,395.85 (-0.16%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Chamoli Tunnel Accident : अबतक 7 मजदूरों की मौत, 21 का रेस्क्यू; झारखंड के दो श्रमिक भी मृत

Chamoli Tunnel Accident : चमोली की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक हुए भू-धंसाव ने मजदूरों की जान खतरे में डाल दी. रातभर चले अभियान में 21 मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन सात की मौत हो गयी. मृतकों में झारखंड के दो श्रमिक हैं, जबकि 14 घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

Chamoli Tunnel Accident : चमोली की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक हुए भू-धंसाव ने मजदूरों की जान खतरे में डाल दी. रातभर चले अभियान में 21 मजदूरों को बाहर निकाला गया, लेकिन सात की मौत हो गयी. मृतकों में झारखंड के दो श्रमिक हैं, जबकि 14 घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती हैं.

विज्ञापन

Chamoli Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार शाम सुरंग के भीतर अचानक हुए भू-धंसाव ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. टीएचडीसी की विष्णुगढ़-पीपलकोटि जल विद्युत परियोजना के निर्माण में लगे मजदूर मलबे के बीच फंस गये. रातभर चले बचाव अभियान के बाद 21 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इनमें सात की जान नहीं बच सकी. बाहर निकाले गये 14 मजदूरों को इलाज के लिए गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हादसा गुरुवार शाम करीब सात बजे उस समय हुआ, जब निर्माणाधीन सुरंग में अचानक भू-धंसाव हो गया. देखते ही देखते सुरंग के भीतर काफी मलबा जमा हो गया और कई मजदूर उसके अंदर फंस गये. मलबा अधिक होने के कारण बचाव दल को भी अंदर तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद रातभर रेस्क्यू अभियान जारी रखा गया और एक-एक कर मजदूरों को बाहर निकाला गया.

चमोली की सुरंग में अचानक भर गया पानी-मलबा, 7 मजदूरों की मौत

Chamoli Tunnel Accident : मलबे के बीच फंसी सांसें, रातभर चला बचाव अभियान

राज्य आपातकालीन सेवा के ड्यूटी ऑफिसर अनिल काला के अनुसार, सुरंग से अब तक 21 मजदूरों को निकाला जा चुका है. इनमें सात मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है. बाहर निकाले गये 14 मजदूरों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है. घायलों में कुछ को मामूली चोट लगी है, जबकि कुछ मजदूरों की हालत गंभीर बतायी गयी है.

हादसे के बाद सुरंग के अंदर अभी भी कुछ मजदूरों के फंसे होने की बात कही जा रही है. ऐसे में बचाव दल का पूरा फोकस मलबे को हटाकर अंदर तक पहुंचने और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने पर है.

झारखंड से गये मजदूरों पर टूटा हादसे का कहर

चमोली की इस घटना में झारखंड के दो मजदूरों की भी मौत हुई है. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय विजय कुमार और जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. हादसे की खबर झारखंड पहुंचते ही सरकार भी सक्रिय हुई. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

झारखंड सरकार की ओर से प्रभावित मजदूरों और उनके परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राहत और बचाव अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

सुरंग हादसे में झारखंड के श्रमिकों को लेकर सरकार सक्रिय, परिजनों के लिए हेल्पलाइन

हादसे में जान गंवाने वाले दो मजदूर

  • विजय कुमार, उम्र 28 वर्ष, झारखंड
  • जितेंद्र कुमार, उम्र ज्ञात नहीं, झारखंड

अस्पताल में भर्ती मजदूरों की पूरी सूची

Chamoli Tunnel Accident : अबतक 7 मजदूरों की मौत, 21 का रेस्क्यू; झारखंड के दो श्रमिक भी मृत Chamoli Tunnel Accident 4

गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में जिन मजदूरों को भर्ती कराया गया है, उनमें झारखंड के अलग-अलग जिलों के श्रमिक भी शामिल हैं.

  • हाबिल गुडिया, पिता रेजन गुडिया, उम्र 27 वर्ष, गांव तपरा कमड़ा, थाना तपकरा, जिला खूंटी
  • निस्तर भिगंरा, पिता राफेल भिगरां, उम्र 24 वर्ष, पायरा किन्सू-टोली, थाना तपकरा, जिला खूंटी
  • विनोद रावना, पिता तुनिया रवाना, उम्र 46 वर्ष, गुमला
  • दीना बेगरा, पिता श्री केला बैगरा, उम्र 26 वर्ष, श्रोने, थाना तोरपा, जिला खूंटी
  • खेला राम बिसरा, पिता श्री मोनसा बिसरा, उम्र 22 वर्ष, थाना डुमरिया, पूर्वी सिंहभूम

इसे भी पढ़ें-

पेपर लीक से लेकर सोशल मीडिया तक सख्ती, विधानसभा से 13 बड़े विधेयकों को मिली मंजूरी
बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में कोरोना का दूसरा मरीज मिला, संक्रमित बुजुर्ग की बेटी भी पॉजिटिव
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34.1 ° C
34.1 °
34.1 °
53%
5.6m/s
100%
शुक्र
35 °
शनि
36 °
रवि
36 °
सोम
29 °
मंगल
31 °

अन्य खबरें